यश चोपड़ा ने बना दी जोड़ी- देखें तस्वीरें
बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस यश चोपड़ा ने अपने पूरे फिल्मी करियर में कई ऐसी रोमाटिंक जोड़ियों को बनाया जो आज भी करोड़ों लोगों के दिलों में राज करती हैं। कहते हैं कि किसी भी रोमांटिक जोड़ी के बीच कैमिस्ट्री होनी बहुत जरुरी होती है। यश चोपड़ा की इन जोड़ियों की कैमिस्ट्री का मुकाबला तो आज की कोई और जोड़ी नहीं कर सकती। यश जी जिस तरह से रोमांस की परिभाषा गढ़ते थे वैसा आज के निर्देशक करने में नाकाम हैं इसलिए आज कल की फिल्मी जोड़ियां उतनी फेमस नहीं होती जितनी यश चोपड़ा की जोड़िया हुआ करती थीं।
आज यश चोपड़ा तो हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी ये यादगार और रोमाटिंक जोड़ियां हमेंशा उनके फैन्स के दिलों में राज करेंगी। जाते जाते भी यश चोपड़ा एक नयी और खूबसूरत बॉलीवुड जोड़ी बना गए हैं और वो है शाहरुख खान और कैटरीना कैफ की। यश चोपड़ा की जोड़ियां हमेंशा बॉक्स ऑफिस पर सफलता का एक नया मकाम हासिल करती हैं।
सिलसिला से लेकर, कभी कभी, चांदनी, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, दिल तो पागल है, मोहब्बतें, वीर जारा, साथिया जैसी कभी सुपरहिट फिल्मों में यश चोपड़ा की रोमांटिक जोड़ियों ने धमाल मचाया है। तो आइये मिलते हैं यश जी की इन खूबसूरत जोड़ियों से और फिर से जी लेते हैं यश जी का रोमांस।
यश चोपड़ा ने बना दी जोड़ी


Click it and Unblock the Notifications