स्विस एवॉर्ड से सम्मानित हुए निर्देशक यश चोपड़ा
यश चोपड़ा ने ये पुरस्कार बॉलीवुड की खूबसूरत आत्मविश्वासी हसीना दीपिका पादुकोण के हाथों ग्रहण किया। इस समरोह का आयोजन स्विस राजदूत के घर पर हुआ था। समारोह की शुरुआत स्विस राजदूत ने फिल्म वक्त के गाने खुद बजा कर की। इसके बाद चोपड़ा की फिल्मों के गानों पर नृत्य का आयोजन किया गया।
स्विस एंबैस्डर एच ई मिस्टर फिलिप ने यश चोपड़ा का अभिनंदन करते हुए कहा कि ये पुरस्कार खास तौर पर यश चोपड़ा के लिए है। क्योंकि उनकी फिल्मों ने ही लाखों भारतीयों को स्वट्जरलैंड की हसीन वादियों की सैर कराई। उनकी फिल्में पूरे विश्व में स्विट्जरलैंड को दिखाने की एक खिड़की बनीं।
यश ने फिलिप के सम्मान को स्वाकारते हुए कहा कि स्विट्जरलैंड उनके लिए फिल्मों की शूटिंग के लिए हमेशा पसंदीदा जगह रही है। से बिल्कुल जमीन पर स्वर्ग जैसा है। इसलिए मैंने अपनी फिल्मों के हर शॉट, हर एंगल और हर सीन में इस खूबसूरती को समेटा है।


Click it and Unblock the Notifications












