यश चोपड़ा को प्रियंका ने दी श्रृद्धांजलि

प्रियंका चोपड़ा ने इस अवॉर्ड सेरमनी के दौरान यश चोपड़ा के हिट गानों पर स्टेज परफॉर्मेंस दी। साथ ही यश चोपड़ा के पांच दशक के फिल्मी करियर के बारे में भी बताया। अमिताभ बच्चन जो की प्रियंका के साथ उस अवॉर्ड फंक्शन में मौजूद थे ने अपने ब्लॉग में लिखा "प्रियंका चोपड़ा ने यश चोपड़ा के हिट गानों पर परफॉर्म करके उनको बहुत ही यादगार श्रृद्धांजलि दी।'
प्रियंका चोपड़ा यश चोपड़ा की फिल्मों की दीवानी थीं। जिस दिन यश चोपड़ा का निधन हुआ उसके अगले दिन प्रियंका की एल्बम इन माइ सिटी का एक इवेंट था लेकिन प्रियंका ने अपने ईवेंट को कैंसिल कर दिया और यश चोपड़ा के आखिरी दर्शन के लिए पहुंच गईं।
amitabh bachchan अमिताभ बच्चन प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड यश चोपड़ा bollywood priyanka chopra tribute yash chopra


Click it and Unblock the Notifications