यश चोपड़ा को मिले थे सस्ते में शाहरुख खान!

विक्रम ने बॉलीवुड लाइफ के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो बॉलीवुड में काम नहीं करना चाहते। साथ ही उन्होने यशराज फिल्म्स के बारे में बताते हुए कहा कि यशराज बैनर एक्टरों की इज्जत नहीं करते हैं। उन्होने बताया कि यश चोपड़ा और उनकी कंपनी ने शाहरुख को तब कास्ट किया जब वो सस्ते थे। विक्रम ने कहा "हां, लेकिन उन्हें शाहरुख तब मिले जब वो सस्ते थे।"
पूरी इंडस्ट्री जानती है कि यशराज फिल्म्स और किंग खान शाहरुख के बीच बहुत पुराना रिश्ता है। दोनों की जोड़ी ने मिलकर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। शाहरुख को बॉलीवुड में एक रोमांटिक हीरो की उपाधि देने का श्रेय यश चोपड़ा को ही जाता है। यश चोपड़ा ने शाहरुख के साथ मिलकर सबसे पहले डर फिल्म बनाई जो की कापी हिट रही और शाहरुख के करियर के लिए माइलस्टोन साबित हुई।
इसके अलावा दिल्वाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मोहब्बतें, दिल तो पागल है, रब ने बना दी जोड़ी, जैसी हिट फिल्में भी यश चोपड़ा के बैनर तले ही बनी हैं। इन सभी फिल्मों में शाहरुख ने एक लव स्टोरी की और बॉलीवुड के रोमांटिक हीरो बन गए। आज भी ये फिल्में इंडस्ट्री की जानी मानी फिल्मों में से एक मानी जाती हैं। इस दीवाली भी यश चोपड़ा और शाहरुख खान की जोड़ी एक रोमांटिक फिल्म लेकर आ रही है जिसमें कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी मुख्य किरदार निभाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications