प्रसिद्ध फिल्म निर्माता यश चोपड़ा को अंडरवर्ल्ड की धमकी

रवि पुजारी ओशिवारा स्थित यश राज फिल्म्स के दफ्तर में धमकी भरे कॉल कर रहा है। रवि पुजारी ने यश चोपड़ा से 50 लाख रूपए की फिरौती की मांग की है। हालांकि यश चोपड़ा के प्रवक्ता ने धमकी भरे कॉल से इनकार किया है। लेकिन बॉलीवुड से जुड़े सूत्रों के मुताबिक यश चोपड़ा ने जोनल डीसीपी को धमकी के संबंध में शिकायत की है। उन्होंने अतिरिक्त सुरक्षा दिए जाने की भी मांग की है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यश चोपड़ा के फोन टेप कर रही है। ऎसा पहली बार नहीं है जब रवि पुजारी और उसके गुर्गे किसी फिल्मी हस्ती को धमकी भरे कॉल कर रहे हैं। इससे पहले अभिनेत्री आयशा टकिया के पति फरहान आजमी को भी धमकी भरे फोन कॉल आ चुके हैं। फिल्म निर्देशक महेश भट्ट और रवि कपूर को भी माफिया सरगना फोन कर धमका चुके हैं।
More from Filmibeat
अंडरवर्ल्ड धमकी पुलिस फिल्म निर्माता बॉलीवुड महेश भट्ट यश चोपड़ा रवि पुजारी bollywood filmmaker mahesh bhatt police ravi pujari threat underworld yash chopra


Click it and Unblock the Notifications











