यश चोपड़ा को किशोर सम्मान

किशोर कुमार सम्मान समारोह में चोपड़ा ने कहा कि खण्डवा के लोगों ने उनकी स्मृतियों को सहेज कर रखा है, हिंदुस्तान के किसी भी शहर में किसी कलाकार को इतना सम्मान नहीं मिलता जितना कि किशोर कुमार को इस शहर में मिल रहा है। किशोर कुमार को याद करते हुए चोपड़ा ने कहा कि वह तो जन्मजात कलाकार थे, जिन्होंने बिना किसी प्रशिक्षण के अपनी लगन और समर्पण से पाश्र्व संगीत की दुनिया में ऊंचा मुकाम हासिल किया लेकिन जब उनकी पूरी प्रतिभा निखर भी नहीं पाई थी तभी उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
सम्मान समारोह में संस्कृति मंत्री शर्मा ने कहा कि यदि किशोर कुमार के परिजन उनके घर को सरकार को सौंप दें तो सरकार उनके पैतृक निवास का संरक्षण कर उसे स्मारक के तौर पर विकसित करने के लिए तैयार है। शर्मा ने चोपड़ा से अनुरोध किया कि वह किशोर कुमार के परिजनों से कहें कि वे सम्मान समारोह में एक बार खण्डवा अवश्य आएं। इस मौके पर शिक्षा मंत्री अर्चना चिटनिस, आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह भी मौजूद थे। सिने जगत के गायक सुदेश भोंसले ने इस अवसर पर एक रंगारंग प्रस्तुति में किशोर कुमार के गीत गाकर उनकी यादें ताजा कर दीं।


Click it and Unblock the Notifications