यश चोपड़ा को अनोखा जन्मदिन तोहफा देंगे शाहरुख
सूत्रों के अनुसार "शाहरुख खान की अधिकतर बड़ी और हिट फिल्में यश राज और उनके बैनर के साथ ही बनी हैं। तो हम देखेंगे शाहरुख को यश चोपड़ा के साथ उनकी ज़िंदगी, फिल्मों और उनके अब तक के पूरे सफर के बारे में बात करते हुए। यश राज फिल्मस की पूरी टीम ने मिलकर इस योजना को बनाया था और शाहरुख खान इस योजना को लेकर काफी उत्साहित हैं।"
सूत्रों ने ये भी बताया "आज की जेनरेशन में शाहरुख ही एक ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने यश चोपड़ा के साथ इतना काम किया है। इस ईवेंट को बहुत बड़े स्तर पर करने का प्लान किया गया है। यश चोपड़ा आमतौर पर कैमरे को फेस करना पसंद नहीं करते हैं। शायद ही किसी को पता हो कि रोमांटिक फिल्मों की शुरुआत करने से पहले यश चोपड़ा बहुत ही गहरी सोच वाली फिल्में बनाते थे।"
यश राज बैनर ने शाहरुख को उनके करियर की कई महत्वपूर्ण फिल्में दी हैं। शाहरुख की यश चोपड़ा के साथ पहली फिल्म डर जो कि 1993 में रिलीज हुई थी बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल हुई उसके बाद शाहरुख ने यश चोपड़ा के साथ और भी कई फिल्में की। जिनमें दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995) दिल तो पागल है(1997) मोहब्बतें (2000) वीर ज़ारा (2004) और रब ने बना दी जोड़ी (2008) शामिल हैं।
वीर ज़ारा के बाद शाहरुख खान और यश चोपड़ा की जोड़ी एक बार फिर से 'जब तक है जान' से दोबारा अपना जादू चलाने आ रही है। कहा जा रहा है कि ये फिल्म यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म होगी इसके बाद वो कोई फिल्म डायरेक्ट नहीं करेंगे। फिल्हाल हर किसी को बेसब्री से यश चोपड़ा की इस फिल्म का इंतज़ार है जिसमें एक बार फिर से शाहरुख एक रोमांटिक हीरो के रुप में नज़र आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
