..................... Yash Chopra Funeral take place in Mumbai Today | किंग ऑफ रोमांस यश चोपड़ा का अंतिम संस्कार आज - Hindi Filmibeat

किंग ऑफ रोमांस यश चोपड़ा का अंतिम संस्कार आज

Yash Chopra
रोमांस के बादशाह यश चोपड़ा का अंतिम संस्कार आज दिन के तीन बजे मुंबई में किया जायेगा। आज दोपहर तीन बजे दक्षिणी मुंबई के चंदनवाड़ी शवदाहगृह में उन्हें मुखाग्नि दी जायेगी। रविवार शाम पांच बजे मशहूर फिल्म निर्माता यश चोपड़ा ने लीलावती अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो डेंगू की बीमारी से पीड़ित थे और पिछले नौ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। यश चोपड़ा 80 साल के थे।

आपको बता दें यश चोपड़ा की तबियत 11 अक्टूबर की रात के बाद से ही कुछ ख़राब थी। 12 अक्टूबर को सुबह उनकी तबियत और ख़राब होने लगी फिर 13 अक्टूबर को उन्हें दोपहर में ही लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया था।

भारतीय फिल्मों के आधार स्तंभों में यश चोपड़ा को गिना जाता है। देश को यादगार फिल्मों को देने वाले किंग ऑफ रोमांस से मशहूर यशचोपड़ा ने पिछले दिनों ही ऐलान किया था कि अब वो फिल्म निर्माण से संन्यास लेने वाले हैं। उनकी आखिरी फिल्म जब तक है जान है जो कि अगले महीने प्रदर्शित होने वाली है। फिल्म में शाहरूख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा है। सबको उम्मीद थी कि यह फिल्म भी उनकी बाकी फिल्मों की तरह बेहतरीन होगी लेकिन यश चोपड़ा इस तरह से बीच में चले जायेंगे इस बात की किसी को उम्मीद नहीं थी।

उनके जाने से पूरी बॉलीवुड गमगीन हो गया है। देहांत की खबर आने पर शाहरूख खान, दिलीप कुमार, अनिल कपूर जैसे कई दिग्गज लीलावती अस्पताल पहुंचे। सब को यकीन नहीं हो रहा था कि यश चोपड़ा उन्हें छोड़कर चले गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X