स्वीटजरलैंड में शूट होगी यश चोपड़ा की फिल्म

फिल्म वीर जारा का गीत भी 'ये हम आ गये हैं कहां' भी वही शूट किया गया था। लेकिन यह गीत फिल्म में इस्तेमाल नहीं हो पाया था। लेकिन इस बार उन्होंने तय कर लिया है कि वह स्वीजरलैंड के खूबसूरत लोकेशन का इस्तेमाल अपनी फिल्ममें जरूर करेंगे। इस बार भी उनकी फिल्म उनके पसंदीदा कलाकार शाहरुख खान ही काम कर रहे हैं और उन्होंने साफ लफ्जों में यह बात कही है कि शाहरुख उनके परिवार की तरह है और उन्हें शाहरुख से डेट्स मांगने की जरूरत नहीं पड़ती।
वे उन्हें बस बता देते हैं कि उन्हें कहां और कब शूटिंग करनी है और शूटिंग हो जाती है। चूंकि वह हमारा कहना कभी नहीं टालते। उन्होंने अब तक इस फिल्म के नाम की घोषणा नहीं की है। यश चोपड़ा ने यह भी बताया कि अभी फिल्म की पूरी पटकथा तैयार नहीं हुई है और जल्द ही वह इस पर काम शुरू करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications