रोमांटिक फिल्मों के जादूगर यश चोपड़ा को डेंगू बुखार, अस्पताल में भर्ती

पिछले ही महीने यश चोपड़ा ने अपना 82 वां जन्मदिन मनाया था साथ ही उन्होंने फिल्मों से अपने रिटायरमेंट की बात भी कही। जल्द ही दिवाली पर उनके निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म जब तक है जान रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म से यश चोपड़ा को बहुत उम्मीदें हैं क्यूंकि बतौर निर्देशक ये उनकी आखिरी फिल्म होगी। बताया जा रहा है की 11 अक्टूबर की शाम को अमिताभ के 70 वें जन्मदिन के जश्न से लौटने के बाद से ही यश चोपड़ा को उनकी तबियत कुछ खराब महसूस हो रही थी।
12 को तो यश चोपड़ा के परिवार वालों ने घर पर ही उनके देखभाल करने की पूरी कोशिश की साथ ही डोक्टरों से भी सलाह मशवरा करके उन्हें आराम पहुँचाने के लिए दवाएं भी दिन। लेकिन कल यानि 13 तारीख को जब यश चोपड़ा की तबियत ज्यादा खराब होने लगी तो दोपहर के समय उन्हें मुंबई ले लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी उम्मीद कर रहे हैं की जल्द से जल्द यश चोपड़ा को वापस घर ले आया जाएगा ताकि घर पर उनकी बेहतर देखभाल हो सके। हम उम्मीद करते हैं की रोमांटिक फिल्मों के जादूगर जल्द ही कुशल पूर्वक वापस घर आ जाएँगे।


Click it and Unblock the Notifications