..................... रामायण में रावण का किरदार निभाने को लेकर यश ने तोड़ी चुप्पी Yash broke his silence about playing the role of Ravana in Ramayana, you will be shocked - Hindi Filmibeat

रामायण में रावण का किरदार निभाने को लेकर यश ने तोड़ी चुप्पी, जो कहा वो सुनकर चौंक जाएंगे आप!

yash, ramayana

काफी समय से चर्चा है कि नितेश तिवारी रामायण बना रहे हैं और ये इतने बड़े बजट की फिल्म है जो कि रिलीज के बाद धमाका करने वाली हैँ। जी हां, इस फिल्म को लेकर सभी काफी बेसब्री से इंतजार में हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि इसकी स्टारकास्ट भी काफी बड़ी होने वाली है।

खबरें थीं कि इस फिल्म में केजीएफ स्टार यश भी होंगे और उनकी एंट्री रावण के तौर पर होने वाली है। जैसे ही यश का नाम इस फिल्म से जुड़ा तो लोग काफी एक्साइटेड हो गए थे। लेकिन अब यश ने इस खबर पर रिएक्ट करते हुए कुछ ऐसा कह डाला है जो कि लोगों का दिल तोड़ने के लिए काफी है।

यश की मानें तो उन्होने कहा कि वो कहीं नहीं जा रहे हैं। जी हां, पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो उन्होने कहा, ''अफवाहों पर ज्यादा ध्यान ना दें, मैं कहीं नहीं जा रहा हूं।'' इससे इतना तय है कि यश आधिकारिक तौर पर इस फिल्म से नहीं जुड़े हैं और कहा जा रहा है कि वो ऐसा रोल शायद ही करेंगे।

रामायण की बात करें तो इस फिल्म को काफी बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा, जिसमें कुछ हाई ऑक्टेन विज़ुअल्स होंगे, जो पहले कभी नहीं देखे गए हैं। अत्याधुनिक उपकरणों, तकनीकों और इफेक्ट्स को लागू करने के साथ, दुनिया भर के काबिल पेशेवरों की सबसे बड़ी टीम द्वारा इस शानदार काम को किया जा रहा है, जिसपर नितेश तिवारी के निर्देशन में पूरे जुनून से काम किया जा रहा है।

रामायण की दुनिया बनाने के लिए एक बड़ी वीएफएक्स टीम, सबसे बड़ी कास्ट और मेगा सेट बनाए जा रहे हैं। हालांकि देखने वाली बात ये होगी कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ये फिल्म कब फ्लोर पर आती है।

Read more about: yash ramayana
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X