कोरोना के कारण KGF 2 की रिलीज डेट पर यश के फैंस के लिए बड़ी अपडेट, थिएटर रिलीज पर खतरा!
साल 2021 में सिनेमाघर में फिल्मों की रिलीज पर फिलहाल सवाल बरकरार है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर जारी है। इस बीच कोरोना की तीसरी लहर के आगाज की भी खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में आने वाली फिल्मों को रिलीज पर का क्या होगा, इसे लेकर अभी भी ठीक से कुछ बोला नहीं जा सकता।
साल 2021 की बहुप्रतिक्षित फिल्म में एक नाम शामिल है केजीएफ चैप्टर 2 का। यश के फैंस अपने स्टार को फिर से पर्दे पर देखने के लिए तैयार हैं। फिल्म इसी साल 16 जुलाई 2021 को रिलीज होनी है। जून का अंत चल रहा है ऐसे में फिल्म की रिलीज में अभी समय अधिक नहीं बचा है।

ऐसे में सोशल मीडिया पर केजीएफ 2 की रिलीज को लेकर नई तारीख सामने आयी है। ये कितना सही है, इस पर अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आयी है। मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर केजीएफ चैप्टर 2 की नई तारीख 9 सितंबर बताई जा रही है। मेकर्स ने अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है।

तो क्या जुलाई में नहीं होगी रिलीज
याद दिला दें कि जनवरी में इस बात का ऐलान किया गया था कि केजीएफ 2 को जुलाई में ही सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा। ट्विटर पर ऐसे कई पोस्ट सामने आ रहे हैं।

कोरोना वायरस की तीसरी लहर
जहां पर फिल्म की रिलीज तारीख को बदले जाने की खबर बताई जा रही है। ये भी कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर को देखते हुए इसकी रिलीज की तारीख आगे बढ़ाई जा रही है।

फैंस के लिए जल्द होगा ऐलान
इतना ही नहीं अमेजन प्राइम वीडियो से फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने की बात भी कई पोस्ट में की जा रही है। फिलहाल फैंस को अभी इस बात का इंतजार करना पड़ेगा कि आखिकार यश और संजय दत्त स्टारर इस फिल्म के रिलीज को लेकर क्या फैसला लिया जाता है। उम्मीद की जा रही है कि मेकर्स इसे लेकर प्लानिंग कर रहे हैं। जल्द इसका ऐलान किया जा सकता है।

कन्नड़ सुपरस्टार यश
कन्नड़ सुपरस्टार की केजीएफ ने अपने स्टारडम को हिंदी सिनेमा में इस कदर बैठा लिया है कि फैंस केजीएफ 2 का इंतजार कर रहे हैं। इस बार पहले से ज्यादा एक्शन से लकदक होगी केजीएफ 2।
#KGF2 will hit big screens on 9th September 2021, if there is no wave of Covid-19.
— Sudhanshu Nag (@SudhanshuNag5) June 23, 2021
...Rocky Bhai #Yash is preparing to give you the most anticipated movie of the year as early as possible pic.twitter.com/uQ2xRwrJrh
#KGF2 to hit theatres on September 9th if there’s no 3rd wave. Post-theatrical digital rights in negotiation with Amazon Prime. pic.twitter.com/cJjro52Tdf
— LetsOTT GLOBAL (@LetsOTT) June 23, 2021


Click it and Unblock the Notifications