CUTE..करण जौहर ने अपने बच्चों के बारे में कहा कुछ ऐसा कि मुस्कुरा उठेंगे आप!
करण जौहर ने अपने बच्चों यश और रूही के बारे में बात की। जानिए क्या कहा करण जौहर ने।
करण जौहर जितने अच्छे डायरेक्टर हैं उतने ही अच्छे प्रोड्यूसर भी। इसके साथ वो पिता होने की भी भूमिका बखुबी निभा रहे हैं। करण जौहर बच्चों की डाइट से जुड़ी एक किताब की लॉन्चिंग में पहुंचे और इस दौरान उन्होंने यश और रूही के बारे में ढेर सारी बातें की।
करण जौहर ने इस दौरान कहा कि "मैं हमेशा से कहते आया हूं कि यश और रूही धर्मा के अब तक के सबसे अच्छे प्रोडक्शन हैं।" आपको बता दें कि करण जौहर के साथ साथ मीरा राजपूत भी इस लॉन्चिंग में पहुंची थी।

करण जौहर से जब पैरेंटिंग के अनुभवों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "मेरे केस में अनुभव बहुत ही अलग और थोड़ा शॉकिंग है। मैं अभी भी उन्हें देखता हूं तो विश्वास नहीं होता कि वो मेरे बच्चे हैं।सुबह सुबह उन्हें देखकर इतनी खुशी होती है जिसकी तुलना नहीं की जा सकती है।"
करण जौहर से जब बच्चों को दिए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "मेरे केस में थोड़ा अलग है। मैं अपने बच्चों के मां-बाप दोनों का फर्ज अदा कर रहा हूं। मेरे पास दो रोल निभाने के लिए हैं। मैंने खुद ठान लिया था कि मैं गुस्सैल पैरेंट नहीं बनूंगा। मैं अपने आसपास कई लीडिंग एक्ट्रेसेस को देखा जो मां बनते हीं लगभग पागल हो जाती हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











