KGF स्टार यश के साथ वायरल हुई क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की तस्वीर, लोग बोले- पार्ट 3 का विलेन..

कन्नड़ सुपरस्टार यश ने जब से केजीएफ जैसी धमाकेदार फिल्म दी है तब से ही उनको लेकर चर्चा रहती है। फैन्स उनकी एक झलक के दीवाने रहते हैं और हर फिल्म को काफी प्यार मिलता है। लेकिन इस वक्त उनकी एक तस्वीर खबरों का हिस्सा है जिसमें यश के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या नजर आ रहे हैं। हार्दिक पांड्या भी काफी चर्चा में रहते हैं इसका एक कारण ये भी है कि उन्हें अभिनेत्री नताशा स्तांकोविक को अपना हमसफर बनाया है।
हार्दिक और यश की तस्वीर पर फैन्स रिएक्ट कर रहे हैं और उनका कहना है कि हार्दिक पांड्या को केजीएफ 3 का विलेन बनाना चाहिए। जी हां, एक यूजर ने लिखा.. ''केजीएफ 3 में हार्दिक विलेन बन जाएंगे, मूवी का कलेक्शन पक्का डबल हो जाएगा।''
इसके अलावा एक का कहना है कि हार्दिक बी लाइक- ''केजीएफ 3 मैं कर लेता हूं, तब तक आप ड्रीम 11 पर टीम बना लो।'' एक यूजर ने लिखा, ''एक फ्रेम मी 2 लेजेंड्स।'' जी हां, फैन्स इसके अलावा भी काफी कुछ कहते हैं दिख रहे हैं।
इस तस्वीर को देखकर आपको ये अंदाज जरूर हो गया होगा कि हार्दिक पांड्या और यश एक दूसरे से मिलकर काफी खुश हैं। वर्कफ्रंट पर यश इस वक्त कई धमाकेदार फिल्मों को लेकर व्यस्त है लेकिन केजीएफ पार्ट 3 का इंतजार सभी काफी बेसब्री से कर रहे हैं।
जबकी हार्दिक पांड्या अपने क्रिकेट दौरे को लेकर मेहनत कर रहे हैं। बता दें कि हार्दिक पांड्या भी काफी लाइमलाइट में रहते हैं और कई बार उनका फोटोशूट भी सामने आता है। यश इस वक्त अगले प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि साल 2023 उनके लिए काफी शानदार साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











