अब याना गुप्ता आपको हेल्दी रखेंगी

चेक गणराज्य में पैदा हुई याना ने हाल ही में 'हाउ टू लव योर बॉडी एंड गेट द बॉडी यू लव' नामक इस पुस्तक में तंदरुस्त रहने के नुस्खे बताये हैं।
याना ने कहा, मेरे कई दोस्त मुझसे फिटनेस के बारे में नुस्खे पूछा करते थे। मुझे भी इस विषय में बात करना काफी अच्छा लगता है। याना का कहना था, इसीलिये एक दिन मेरे मन में ख्याल आया कि मुझे विषय पर एक किताब लिखनी चाहिये।
मैं इससे पहले ही मेल के जरिये अपने दोस्तों को बेहतर स्वास्थ के लिये सलाह दे रही थी। याना पहले एक गायिका थीं जिसके बद उन्होंने बॉलीवुड में भी अपना कैरियर शुरु किया। स्वास्थ के बारे में याना का कहना है, आप बाहर का खाना भी खा सकते हैं और शेप में भी रह सकते हैं।
बाहर के खाने में सभी पौष्टिक आहार मिलना मुश्किल होता है। अपने खानपान के बारे में याना का कहना है कि वह खाने में बहुत सावधान रहती हैं। उनका कहना है कि उन्हें डोसा, मछली और गेहूं की ब्रेड पसंद हैं।


Click it and Unblock the Notifications











