'लैला ओ लैला' पर थिरकेंगी याना गुप्ता
जीनत अमान को आज भी उनकी मादक अदाओं के लिए याद किया जाता है। जीनत के गाने अपने जमाने में ही नहीं आज के जमाने में भी हिट है। हाल ही में दीपिका ने उनके गाने दम मारो दम पर खूब ठुमके लगाए और अब याना गुप्ता जीनत के सुपहिट गाने लैला-ओ-लैला पर थिरकने के तैयार हैं।
हाल ही में जीनत ने कहा था कि वो दम मारो दम के रीमिक्स से खुश नहीं हैं क्योंकि उन्हें लगता है जो बात ऑरिजनल गाने में थी वो रीमिक्स में नहीं। इस बात को ध्यान में रखते हुए लारा दत्ता ने जीनत पर फिल्माए गए कुर्बानी के इस गाने में कोई फेरबदल नहीं किया है और ऑरिजनल गाने पर याना ने भी खुशी-खुशी थिरकने के लिए हामी भर दी है।
लारा और उनके पति महेश भूपित 'दिल्ली चलो' नाम की इस फिल्म के निर्माता हैं। इसी महीने प्रदर्शित होने वाली 'थैंक्यू" और 'दम मारो दम" में पुराने गानों को रीमिक्स क रके इस्तेमाल किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











