न्यूड होने के बाद अब टॉपलेस हुई याना गुप्ता

मैडम ने प्रचलित मैंगजीन 'एफएचएम' के कवर पेज के लिए एक टॉपलेस फोटोशूट कराया है, इस फोटो में उन्होंने अपने शरीर के ऊपरी हिस्से में कुछ नहीं पहना है, उनका बैक हिस्सा तस्वीर में दिखाया गया है, जबकि शरीर के नीचले हिस्से में उन्होंने ब्लू कलर की जींस पहन रखी है, याना की ये तस्वीर आप पत्रिका के मई अंक में देख सकते हैं।
गौरतलब है कि याना इन दिनों अपनी इसी तरह की हॉट हरकतों के कारण चर्चा में बनीं हुई है। बॉलीवुड के हिट आईटम नंबर बाबूजी...से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली याना गुप्ता पिछले काफी दिनों से फिल्मों से गायब रहीं, लेकिन पिछले साल अचानक वो एक चाइल्ड इवेंट के दौरान बिना अंतवस्त्रों के देखी गई जिसके बाद वो हर जगह मेन स्ट्रीम में आ गई।
इसके बाद वो सोनी टीवी के प्रचलित डांस शो झलक दिखला जा... में एक प्रतियोगी के रूप में दिखाई पड़ी, जहां उन्होंने अपने डांस के जरिये सुर्खियां बटोरी, हालांकि वो ये शो जीत नहीं पायीं लेकिन एक बार फिर से वो लोगों की नजर में आ गई जिसके चलते उन्हें चलो दिल्ली में लैला....और मर्डर टू में आईटम नंबर पाने में सफलता अर्जित की।
फिलहाल वो इन दिनों पत्रिका के टॉपलेस होने की वजह से सुर्खियों में हैं, देखना दिलचस्प होगा कि अब उनका अगला धमाकेदार कदम क्या होगा? वैसे याना से पहले विद्या बालन, बिपाशा बसु जैसी नामी-गिरामी हस्तीयां भी मैंगजीन के लिए टॉपलेस हो चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











