सलमान खान के साथ, सनी देओल का धमाका.. एक्शन+ कॉमेडी.. जबरदस्त
फिलहाल सलमान खान की फिल्म रेस 3 इस साल की सबसे बड़ी फिल्म है। ईद पर रिलीज होने वाली इस फिल्म से फैंस और बॉक्स ऑफिस दोनों को ही बेहद उम्मीदें हैं। जाहिर है ईद पर सलमान की फिल्म.. यानि की 300 करोड़ का धमाका। लिहाजा, हर निर्माता अपनी फिल्म का ट्रेलर रेस 3 के साथ जोड़ना चाहता है। अब रेस 3 देखने ज्यादा से ज्यादा लोग आएंगे.. तो दूसरी फिल्म का ट्रेलर भी देखेंगे ही। यानि की फायदा ही फायदा।
'एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर' की ताबड़तोड़ कमाई.. सलमान को तगड़ा टार्गेट!
कई निर्माता रेस 3 के प्रोड्यूसर को इसके लिए अप्रोच कर चुके हैं। लेकिन ताजा खबरों की मानें तो यह मौका है देओल खानदान को। जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल की फिल्म यमला पगला दिवाना फिर से का ट्रेलर सलमान खान की फिल्म रेस 3 के साथ जोड़ा जाएगा।

15 जून को रेस 3 रिलीज हो रही है, जिसके साथ सिनेमाघर में आप सनी देओल की फिल्म का ट्रेलर भी देख सकते हैं। यमला पगला दिवाना फिर से 13 जुलाई को रिलीज होने वाली है। फिल्म में धर्मेन्द्र, सनी देओल और बॉबी देओल लीड रोल में हैं। जबकि सलमान भी फिल्म में कैमियो निभा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications