इस सुुपरस्टार से भिड़ेंगे सनी देओल, धमाकेदार सीक्वल के साथ, रिलीज FINAL
सनी देओल- बॉबी देओल- धर्मेंद्र स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'यमला पगला दिवाना फिर से' अब जुलाई में रिलीज होने वाली है। बता दें, पहले फिल्म मई 2018 में रिलीज होने वाली थी। खबर है कि फिल्म अब 13 जुलाई को रिलीज होने वाली है। बता दें, इसी दिन ऐश्वर्या राय- अनिल कपूर- राजकुमार राव स्टारर 'फन्ने खान' भी रिलीज होने वाली है। जी हां, 13 जुलाई को सनी देओल- ऐश्वर्या राय के बीच जबरदस्त क्लैश हो सकता है।
फिलहाल फिल्म पर काम खत्म नहीं हुआ है, लिहाजा, रिलीज डेट को आगे घिसका दिया गया है। बता दें, इस फिल्म में बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स कैमियो करने वाले हैं। सलमान खान से लेकर सोनाक्षी सिन्हा और रेखा ने भी फिल्म के लिए अपना कैमियो शूट कर लिया है।

फिल्म का निर्देशक करेंगे पंजाबी फिल्ममेकर नवनीत सिंह। जबकि प्रोडक्शन का जिम्मा संभाला है सनी देओल ने। यह फिल्म भी पहली दो फिल्मों की तरह कॉमेडी और इमोशन से भरपूर होगी। फिल्म में बतौर एक्ट्रेस कृति खरबंदा और काजल अग्रवाल होंगी।
बहरहाल, सनी देओल- ऐश्वर्या की बात करें तो खास बात है कि आज तक ये सितारे कभी एक फिल्म में नहीं दिखे हैं। लेकिन बता दें, एक फिल्म ऐसी थी, जहां फैंस इन्हें साथ देख सकते थे।


Click it and Unblock the Notifications