सलमान खान और सनी देओल की BOOKING कर लीजिए फिर से, लॉक हुई रिलीज़ डेट
सलमान खान फैन्स के लिए तो उनकी एक झलक ही परदे पर काफी है। जून में सलमान खान अपना ईद धमाका करेंगे और इसके बाद जुलाई या अगस्त में एक बार सलमान खान के दर्शन के लिए तैयार हो जाइए और बुकिंग कर लीजिए।
ये तो सबको पता ही है कि सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र, यमला पगला दीवाना फिर से, के साथ वापसी कर रहे हैं। इस धमाकेदार पार्ट 3 में सलमान खान का शानदार कैमियो भी है।

खबर है कि फिल्म की रिलीज़ डेट के लिए तीन डेट चुनी गई है - 16 जुलाई, 24 जुलाई और 4 अगस्त। इन तीन में से कोई एक डेट फिल्म के लिए फाइनल होने जा रही है।
गौरतलब है कि 'यमला पगला दीवाना फिर से' का ट्रेलर सलमान खान की रेस 3 के साथ अटैच किया जाएगा। फिल्म के लिए सलमान खान ने धर्मेंद्र के साथ एक कैमियो शूट किया है जहां वो धर्मेंद्र के साथ डांस करते दिखाई देंगे।
अब ये बात और ज़्यादा मज़ेदार इसलिए है कि सलमान और डांस यानि कि दो छोर लेकिन हर फिल्म में वो डांस कैमियो करते ही नज़र आएंगे।
वैसे जब सलमान के कैमियो की बात हो रही हो तो एक फ्लैशबैक तो बनता है -


Click it and Unblock the Notifications












