यमला पगला दीवाना 3 में, रेखा और धर्मेंद्र करेंगे रोमांस तो वहीं सलमान और सोनाक्षी करेंगें गेस्ट रोल
यमला पगला दीवाना जब रिलीज हुई थी जब सनी देओल, धर्मेंद्र और बॉबी देओल ने लोगों को खूब हंसाया था। आपको बता दें कि इस फिल्म के बाद एक और फिल्म यमला पगला दीवाना 2 आई थी जो चली तो पर इतना लोगों उसको पसंद नहीं किया है।
बता दें कि अब इसका तीसरा पार्ट यमला पगला दीवाना 3 आने की तैयारी भी जोरो पर चल रही है। सूत्रों की माने तो इस फिल्म में एक बार फिर से पुरानी जोड़ी रेखा और धर्मेंद्र की दिखाई देगी। जीं हां खबरें है कि इस फिल्म में रेखा एक रैप सॉंग करती हुई नजर आने वाली है।

इसके अलावा एक बात और चल रही है कि इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा भी गेस्ट अपीएरेंस में नजर आएंगी। बता दे कि आपने रेखा और धर्मेंद्र का फेमस गाना राफ्ता राफ्ता देखो आंख मेरी लड़ी है तो जरूर सुना होगा।
इसी गाने को दोबारा बनाने की बात चल रही है और जैसा कि सभी जाने है इस गाने मे रेखा ने अपनी आवाज दी थी और गाना काफी ज्यादा फेमस हुआ था। आपको बता दे कि धर्मेंद्र और रेखा ने कई फिल्मों में साथ काम किया है।
अब इन खबरों के आने का मतलब है इस फिल्म मे अगर ऐसा गाना होता है तो इसमे कोई शक नहीं है कि गाना सुपरहिट होगा। बता दें कि इस फिल्म में रेखा ना सिर्फ गाना डांस करेंगी बल्कि गाना और रैप करती हुए नजर आने वाली है।
हाल ही में बेहतरीन अदाकारा को राइजिंग स्टार के शो में देखा गया था जहां पर वो खुश थी और कई गाने अपनी आवाज में गाए थे। फिल्म यमला पगला दीवाना जब रिलीज हुई थी तब ये परिवार एक बार फिर से ट्रैक पर आ गया था और उनको काम मिलना शुरु हो गया था।
उसके बाद से सनी देओल भी कुछ खास नही कर पाए थे। बता दे कि इन दिवो बॉबी देओल के हाथों एक बड़ी फिल्म लगी है जिसका नाम रेस 3 है। इस फिल्म के लीड रोल में सुपरस्टार सलमान खान नजर आने वाले है।
बता दें कि इस फिल्म में बॉबी की एंट्री सलमान खान की वजह से ही हुई है इसमे कोई दो राय नहीं है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है और फिल्म इसी साल ईद में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications