TEASER: सनी देओल की 'यमला पगला दीवाना फिर से'- साथ में सलमान खान का कॉमेडी तड़का
सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र की आने वाली कॉमेडी फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से का पहला टीजर रिलीज हो चुका है। कोई शक नहीं कि यह काफी मजेदार टीजर है। साथ ही टीजर में सलमान खान के कैमियो की झलक भी दिखाई गई है। देओल परिवार की यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। बता दें, फिल्म का यह टीजर सलमान खान की रेस 3 के साथ जोड़ा जाएगा।
अक्षय कुमार से टक्कर लेने के लिए.. दमदार तैयारी कर रहे हैं सनी देओल!
यमला पगला दीवाना और इसके सीक्वल के बाद.. एक बार फिर से तीनों देओल साथ आए हैं, लिहाजा फैंस काफी उत्साहित हैं। खासकर धर्मेंद्र को पर्दे पर देखना काफी दिलचस्प होता है। टीजर में बॉबी पॉपुलर शोले सीन भी करते नजर आए हैं।

बता दें फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में सलमान खान, रेखा और सोनाक्षी सिन्हा एक स्पेशल डांस नम्बर करते दिखाई देंगे। धर्मेंद्र ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि हमने इस फिल्म को फैंस के हिसाब से ही बनाया है। उम्मीद है सब इसे पसंद करेंगे।
यहां देंखे यमला पगला दीवाना फिर से का पहला टीजर-


Click it and Unblock the Notifications











