1st Day 1st Show: यमला पगला दीवाना फिर से, सनी देओल पर सलमान खान का तड़का फैन्स झेल गए
Recommended Video

आखिरकार, देओल परिवार एक बार फिर से एक साथ फैन्स के सामने मौजूद है। सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र की यमला पगला दीवाना की तीसरी किश्त फैन्स के सामने है और जो बात दर्शक दो बार से नहीं कह पा रहे थे, इस बार उन्होंने कह डाली है। कि अब बस बहुत हुआ। पहले शो के बाद दर्शकों का रिस्पॉन्स फिल्म के लिए वैसे नहीं है जैसा कि देओल फैन्स का होता है।
[10 साल बाद बंटी और बबली सीक्वल में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी]
इस बार फिल्म में सलमान खान का तड़का भी लगा है लेकिन दर्शकों को सनी देओल और सलमान खान का ये कॉम्बिनेशन किसी टॉर्चर से कम नहीं लगा। फैन्स ने यहां तक पूछ डाला कि धर्मेंद्र सर से इस उम्र में इतनी मेहनत करवाने का क्या मतलब है जब एक अझेल फिल्म ही बनानी थी।

फिल्म में सारे तड़के हैं, सलमान खान का कैमियो, रेखा का डांस, सोनाक्षी सिन्हा का आईटम लेकिन फिर भी देओल परिवार को इतनी कमज़ोर फिल्म में मशक्कत करते देखना दुखद है और फैन्स का भी दिल तोड़ता है। और यही कारण है कि फैन्स ने बिना किसी लाग लपेट अपनी निराशा फिल्म देखने के बाद व्यक्त की।
कुछ फैन्स ने तो यहां तक पूछ डाला कि सनी देओल ये बताएं कि इस उम्र में धर्मेंद्र से ये सब करवाने की ज़रूरत क्या थी। वहीं एक फैन ने लिखा कि स्त्री का टैगलाइन है मर्द को दर्द होगा। वाकई यमला पगला दीवाना देखकर बहुत दर्द हुआ। कम से कम फैन्स का ये रिएक्शन संकेत है कि अब इस फ्रेंचाईज़ी को फिल्में बनाना बंद कर देना चाहिए।
कम से कम पहली फिल्म लोगों को ठीक तो लगी थी। वैसे आपको याद दिला देते हैं बॉलीवुड की बेस्ट फ्रेंचाइज़ी फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications












