यमला पगला दीवाना-2 में सन्नी को खूब सताया धर्मेंद्र ने
देओल परिवार को बॉलीवुड का सबसे शर्मीला परिवार कहा जाता है। लेकिन देओल परिवार के सबसे बड़े एक्टर यानी धर्मेंद्र मजे लेने में अपने बच्चों को भी नहीं छोड़ते। धर्मेंद्र फैमिली की फिल्म यमला पगला दीवाना का पार्ट 2 जल्द ही रिलीज होने वाला है। इस फिल्म के पहले भाग में पूरे देओल परिवार ने मिलकर यानी धर्मेंद्र, सन्नी देओल और बॉबी देओल ने लोगों को काफी हंसाया भी था और उनका मनोरंजन भी किया था। और एक बार फिर से दोनों भाई मिलकर अपने पापा के साथ यम पगला दीवाना का पार्ट 2 लेकर आ रहे हैं लोगों को हंसाने और उनका मनोरंजन करने।
यमला पगला दीवाना फिल्म 7 जून को सिनेमाहॉल में रिलीज होगी। फिल्म में बॉबी देओल, सन्नी देओल और धर्मेंद्र मुख्य भूमिका में हैं। धर्मेंद्र तो यहां तक कह रहे हैं कि फिल्म में उन्होंने जितना अच्छा डांस किया है उनसे बेहतर डांसर आज भी बॉलीवुड में कोई नहीं है। हाल ही में यमला पगला दीवाना 2 के म्यूसिक लॉंच के दौरान धर्मेंद्र ने आमिर खान और शाहरुख खान को भी साथ में नचाया और काफी धमाल भी किया।

म्यूसिक लॉंच के पहले भी एक मैगजीन के लॉंच के दौरान धर्मेंद्र ने कहा था कि फिल्म की शूटिगं के दौरान उन्होंने अपने बड़े बेटे सन्नी देओल को काफी परेशान किया। उन्होंने फिल्म के कई कॉमडी सीन सनी देओल के ऊपर शूट किये हैं। बॉबी ने भी अपने पापा के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके पापा बहुत ही बिंदास हैं और यमला पगला दीवाना 2 में उन्होंने पापा और भइया के साथ मिलकर काफी मस्ती की है। फिल्म के बारे में बताते हुए धर्मेंद्र ने कहा कि यमला पगला दीवाना फिल्म लोगों को बहुत पसंद आएगी।


Click it and Unblock the Notifications