सक्सेस के लिए नाचने-गाने को तैयार देओल परिवार!

कहते हैं ना कि इंसान दौलत-शौहरत के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है। अब चाहे उसे 50 की उम्र में नाचना-गाना ही क्यों ना पड़े? आप समझ गये होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं अभिनेता धर्मेन्द्र के दोनों साहबजादों सन्नी देओल औऱ बॉबी देओल की। इसमें कोई संदेह नहीं कि दोनों ही सितारे नामचीन हस्तियां हैं लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों ही सितारों की फिल्में बॉक्सऑफिस पर धराशाही हो गयीं।

अपने बच्चों को सफलता दिलाने के लिए पापा धर्मेन्द्र ने अपने बुढापे का ख्याल ना करते हुए फिल्म यमला, पगला, दीवाना बनायी जो कि सुपरहिट हुई। इसकी सफलता के खुश होकर एक बार फिर से देओल परिवार इस फिल्म के सीक्वेल के लिए तैयार है। जिसमें दोनों बेटे अपने पापा को ही कॉपी करने वाले हैं।

वो डांस तो करेंगे ही गाना भी गायेंगे। अब आप खुद ही सोच सकते हैं कि सन्नी देओल नाचते-गाते कैसे लगेंगे? लेकिन सक्सेस के लिए इंसान कुछ भी करने को तैयार रहता है इसलिए सन्नी-बॉबी दोनों इस काम को अंजाम देने में लगे हुए हैं? देखते हैं उनकी यह मेहनत उनके कितने काम आती है?

हालांकि दोनों ही हीरोगण इस बात को अपने पापा के सम्मान से जोड़ना चाहते हैं। दोनों का कहना है कि पापा के गाये गानों की कापी करना अपने आप में एक सुखद अंदाज है जो कि पापा के लिए हमारी ओर से सरप्राइज गिफ्ट होगा।

बताते चलें कि फिल्म यमला, पगला, दीवाना 2 फिल्म में दोनों भाई एक गाना गाने वाले हैं जो कि उनके पापा धर्म जी को समर्पित होगा। गाने के बोल हैं...मैं ते एदे ही नचना... जिसमें बॉबी और सन्नी अपने पापा के डांस स्टेप को कॉपी भी करेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X