यमला पगला दीवाना 2 के बाद वाईपीडी 3 भी बनाएंगे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र ने अपनी फिल्म यमला पगला दीवाना के सीक्वल यमला पगला दीवानी 2 का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। फिल्म में सनी देओल और बॉबी देओल के साथ ही सनी की पत्नी लिंडा भी मुख्य भूमिका मे नजर आएंगी। फिल्म में सन्नी देओल का बेटा भी असिस्टेंट डायरेक्टर के रुप में काम करेगा। धर्मेंद्र ने फिल्म के फर्स्ट लुक के दौरान मीडिया से कहा कि उनकी बहू और सनी की पत्नी लिंडा ने यमला पगला दीवाना 2 में अपना योगदान दिया है। लिंडा ने जहां फिल्म की स्क्रिप्ट पर मदद की है वहीं सनी के बेटे करण ने फिल्म में सहायक निर्देशक के रुप में काम किया है। धर्मेंद्र ने ये भी कहा है कि वो यमला पगला दीवाना 3 भी लेकर जल्द आएंगे।

धर्मेंद्र ने मीडिया से बात करते हुए कहा "हम यमला पगला 3 भी बनाएंगे। मुझे लगता है कि हमें तीसरा पार्ट भी बनाना चाहिए लोगों को ये सीरीज पसंद आएगी। सीक्वल आजकल इंडस्ट्री के लिए जरुरी हो गया है। लोग फिल्म को पसंद करेंगे ये ब्रांड बन जाएगा। यमला पगला दीवाना के बारे में बताते हुए धर्मेंद्र ने कहा हमने एक अच्छी फिल्म बनाई है। जब आप इसे देखेंगे तो आपको लगेगा कि ये पहली फिल्म से बेहतर है। फिल्म में मेरी बहू और सनी की पत्नी लिंडा ने इस फिल्म में योगदान दिया है।"

यमला पगला दीवाना फिल्म की कहानी ब्रिटेन की मंदी के बारे में है। धर्मेंद्र ने कहा कि ये फिल्म पहली फिल्म के आगे की कहानी नहीं है बल्कि अलग है। धर्मेंद्र ने कहा फिल्म में सिर्फ मेरा, सनी का और बॉबी का किरदार पुराना है बाकी सब कुछ नया है। यमला पगला दीवाना फिल्म 7 जून को रिलीज होगी। उम्मीद है कि लोगों को ये फिल्म पसंद आएगी। धर्मेंद्र को फिल्म काफी उम्मीदें हैं। साथ ही इस बार सनी देओल का परिवार यानी उनकी पत्नी और उनका बेटा भी फिल्म से जुड़े हैं तो फिल्म की सफलता उनके लिए भी जरुरी हो गयी है।

<center><center><iframe width="650" height="417" src="http://www.youtube.com/embed/Xhm9Ukkn8eo" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center></center>

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X