प्रेग्नेंट यामी गौतम ने पति के जन्मदिन पर लिखा इमोशनल नोट, फैन्स बोले- बीवी नंबर 1

Yami Gautam wrote an emotional note on husband's Birthday: यामी गौतम (Yami Gautam) इन दिनों जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। पहले तो उनकी फिल्म आर्टिकल 370 (Aditya Dhar) रिलीज हो रही है जो बॉक्स ऑफिस पर धड़ल्ले से कमाई कर रही है वहीं दूसरा कि यामी गौतम जल्द ही मां बनने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि मई में यामी गौतम की डिलीवरी हो सकती है। इसी के साथ ही हाल ही में यामी गौतम ने अपने इंस्टा हैंडल पर पति के साथ एक अनसीन तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ ही यामी गौतम ने एक इमोशनल नोट शेयर किया है जिसे देख फैन्स उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
यामी ने लिखा पति के लिए स्पेशल नोट
'मेरे प्यरा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। शब्द कभी भी यह नहीं बता पाएंगे कि मैं आपको कितना प्यार करती हूं। और कभी भी यह नहीं बता पाएंगे कि मुझे दुनिया के सबसे अच्छे व्यक्ति से शादी करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आप जो कुछ भी करते हैं और आप जो हैं उसके लिए धन्यवाद। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं जन्मदिन मुबारक हो, आदित्य'। बता दें कि इस पोस्ट पर फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।
यूजर्स के यूं आए कमेंट
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-बीवी हो तो ऐसी तो वहीं दूसरे ने कहा नजर ना लगे कपल को। आपको बता दें कि आर्टिकल 370 यामी गौतम के पति आदित्य धर ने प्रोड्यूस की थी। उरी द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म भी आदित्य धर ने भी डायरेक्ट की थी।
2021 में हुई थी शादी
आपको बता दें कि यामी गौतम ने आदित्य धर से साल 2021 में शादी की थी। उनके अचानक शेयर किए गए वेडिंग फोटोज़ ने फैन्स को हैरान कर दिया था। बता दें कि यामी की शादी कोविड में हुई थी। शादी में केवल परिवार वाले ही मौजूद थे।


Click it and Unblock the Notifications











