इस फिल्म की वजह से मुंबई हाईकोर्ट के चक्कर लगा रही है यामी गौतम, जानिए कारण
अभिनेत्री यामी गौतम इस समय फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है और इसकी तैयारी जोरो शोरो से कर रही है। बता दें कि इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता शाहिद कपूर नजर आने वाले है। इस समय यामी गौतम मुंबई हाईकोर्ट के चक्कर लगा रही है और इसका कारण है उनकी फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू।
दरअसल यामी गौतम इस फिल्म में एक वकील का किरदार निभा रही है जिसकी तैयारी करने के लिए वो हाईकोर्ट जाती है। एक अखबार के मुताबिक यामी गौतम हाईकोर्ट आती है और वकीलों के काम काज को देखती है।

वो देखती है कि वकील किस तरह से काम करते है और कोर्ट में जज के सामने किस तरह से बहस करते है। यामी गौतम कई वकीलों से बात भी करती है और कई तरह की जानकारियां भी इकट्ठा तक कर रही है।
यामी से इस बारे में बात करने पक पता चला कि वो जाती है और वहां पर उस चीज को समझने की कोशिश करती है जो रियल वकील करते है। उनका कहना है कि वो खुद ये देखकर समझना चाहती है कि सच में आखिर किस तरह से कोर्ट में बात की जाती है।
यामी गौतम एक बेहतरीन अभिनेत्री है और कई हिट फिल्मों का हिस्सा भी रह चुकी है। ऋतिक रोशन के साथ काबिल में काफी अच्छा अभिनय किया था। शाहिद कपूर इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले है।
हाल ही में फिल्म पद्मावत को लेकर चर्चा में आए शाहिद के अभिनय की जमकर तारीफ की गई थी। बता दें कि शाहिद इस फिल्म के लिए काफी वर्कआउट भी कर रहे है।
प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा ने बताया कि शाहिद इस फिल्म में उत्तराखंड के एक लड़के का किरदार निभाएंगे, जो होपलेस रोमैंटिक है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के कॉस्ट्यूम डिजाइनर्स नॉर्थ इंडिया के डिजाइनर्स के साथ काम कर रहे हैं।
जो फिल्म के लोकेशन के हिसाब से स्टाइलिंग और फैबरिक का चुनाव करेगें। उनका कहना है कि शाहिद इस फिल्म में काफी ब्राइट रंग के स्वेटर्स और जैकेट में दिखेंगे क्योंकि कहानी सर्दियों के सीजन की है।
अब इस लुक के लिए शाहिद को सिर्फ हेयर कट और क्लीन शेव की जरूरत है। फिल्म को श्री नारायण सिंह निर्देशित कर रहेल है।


Click it and Unblock the Notifications
