नेटफ्लिक्स पर इस डेट को रिलीज होगी Yami-Sunny की नई फिल्म, टीजर आया सामने

Yami-Sunny: ओटीटी फ्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर यामी गौतम और सनी कौशल की नई फिल्म चोर निकल के भागा रिलीज होने के लिए तैयार है। नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया के जारिए से जानकारी साझा कर दी है। इसके साथ ही फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है।
यामी गौतम और सनी कौशल की फिल्म चोर निकल के भागा सिनेमाघरों के बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी, बता दे कि फिल्म के ऐलान नेटफ्लिक्स ने पिछले साल दिवाली पर ही कर दिया था। तब से फैंस यामी और सनी को एक साथ देखने का इंतजार कर रहे थे।
फिल्म को लेकर बात करें तो, चोर निकल के भागा 24 मार्च को प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी। चोर निकल के भागा हाइस्ट थ्रिलर है। फिल्म में यामी गौतम एयर होस्टेस के किरदार में हैं, जबकि सनी कौशल यात्री बने हैं। प्लेन हाइजैक होता है और सनी घायल हो जाते हैं। टीजर के साथ बताया गया था कि एक ऐसी हाइस्ट की कहानी, जो 40 हजार फुट की ऊंचाई पर होती है।
वहीं हम आपको बता दे कि, इस फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स ने किया है। और इसका निर्देशन अजय सिंह ने किया है। फिल्म का लेखन अमर कौशिक ने किया है, जो स्त्री, बाला और भेड़िया के लिए जाने जाते हैं। अमर, सह निर्माता भी हैं। शरद केलकर भी स्टार कास्ट का हिस्सा हैं।
यामी गौतम की इससे पहले दो से तीन फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी हैं वहीं सनी कौशल की बात करें तो नकी फिल्म शिद्दत डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की गयी थी, वहीं हुड़दंग नेटफ्लिक्स पर आयी थी। अब देखना होगा कि इस नई फिल्म में दोनों स्टार फैंस के बीच अपना जादू चला पाते हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











