मनी लॉन्ड्रिंग मामले फंसी यामी गौतम, ईडी ने भेजा नोटिस, जानिए पूरा मामला!
हाल ही में शादी की बंधन में बंधी अभिनेत्री यामी गौतम को लेकर खबरों का बाजार एक बार फिर से गर्म है। उनको लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि निश्चित ही काफी चौकाने वाली है। बता दें कि यामी गौतम कानूनी पचड़े में फंस गई हैं और उनको ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। जा हां ये पूरी तरह से सच है। दरअसल ये समन यामी गौतम को फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट का उल्लंघन करने के कारण मिला है।
इसके पहले भी उनको समन मिला था लेकिन ये बात कुछ समय के लिए टाली गई थी.. इसका एक कारण कोरोना वायरस था। इस समय आ रही जानकारी की मानें तो अभिनेत्री को ईडी के द्वारा ये आदेश दिया गया था कि वो 7 जुलाई को पेश हो जाएं।

ये पूरा मामला मनी लॉंड्रिंग का है। यामी गौतम के निजी बैंक खाते में विदेशी मुद्रा का लेनदेन देखा गया है और इसके बारे में उन्होंने अधिकारियों को सूचित नहीं किया था।
इस अकाउंट से कुछ ट्रांजैक्शन हुए और वो जांच दायरे में आ गईं। ये मामला करीब 1.5 करोड़ का बताया जा रहा है। यामी गौतम को लेकर क्या फैसला होता है ये तो आने वाला समय बताएगा।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री इस समय 'भूत पुलिस', 'दसवी' और 'अ थर्सडे' जैसी फिल्मों को लेकर काफी बिजी हैँ। आने वाले समय में वो काफी बड़े धमाके करने वाली हैँ।


Click it and Unblock the Notifications