..................... Yami Gautam starrer A Thursday teaser out, film to release on Disney Plus Hotstar | यामी गौतम स्टारर सस्पेंस ड्रामा 'ए थर्सडे' डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी रिलीज- यहां देंखे टीजर - Hindi Filmibeat

यामी गौतम स्टारर सस्पेंस ड्रामा 'ए थर्सडे' डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी रिलीज- यहां देंखे टीजर

यामी गौतम अभिनीत होस्टेज ड्रामा 'ए थर्सडे' का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जो कि बेहद दिलचस्प है। आरएसवीपी फिल्म्स और ब्लू मंकी फिल्म्स द्वारा निर्मित और बेहज़ाद खंबाटा द्वारा निर्देशित ये सस्पेंस ड्रामा थियेटर्स में नहीं, बल्कि ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। फिल्म डिज़्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम करेगी। फिलहाल इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

टीज़र में एक किंडरगार्टन स्कूल की झलक दिखाई गई है जिसमें बच्चे खुशी के मूड में नज़र आ रहे हैं, वही एक बंदूक की गोली के साथ हम यामी गौतम के चेहरे पर गंभीर लुक देख सकते हैं! यह एक ऐसी थ्रिलर है जो दर्शकों को अपनी स्क्रीन पर बांधे रखेगी!

yami-gautam-starrer-a-thursday-teaser-out-film-to-release-on-disney-plus-hotstar

इसके टीज़र में सस्पेंस देखते ही बनता है। यामी फिल्म में नैना जैसवाल की भूमिका निभा रही हैं, जो एक प्लेस्कूल टीचर है, लेकिन गुरुवार को एक स्कूल में 16 बच्चों को बंधक बनाकर वह सभी को हैरान कर देती हैं। घटनाएं नियंत्रण से बाहर हो जाती हैं और जनता व मीडिया उसकी जघन्य कृत्य के संभावित कारण पर सवाल उठाते हुए उसे पूरी तरह से तोड़ देती है। या फिर वहां आंखों को धोखा देने वाली कोई घटना घटी थी? उस दिन यानि 'ए थर्सडे' को अब पहले जैसा कुछ भी नहीं होगा।

फिल्म का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित यामी ने कहा, "ए थर्सडे उन स्क्रिप्ट्स में से एक है जिन्हें आप ठुकरा नहीं सकते। बेहज़ाद ने किसी भी महिला नायक के लिए सबसे मजबूत पात्रों में से एक लिखा है। मेरा किरदार नैना उग्र और प्यारी दोनों है। आरएसवीपी और मेरे बीच काम का एक अच्छा रिश्ता रहा है और मैं उनके साथ फिर से काम करके खुश हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X