ALERT: ऋतिक रोशन की फिल्म.. इस एक्ट्रेस ने किया करीना को REPLACE
[बॉलीवुड न्यूज] ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' आजकल काफी चर्चे में है। हो भी क्यों न.. आखिरकार फिल्म की एक्ट्रेस फाइनल हो गई है। बता दें, संजय गुप्ता के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में यमी गौतम को लॉक किया गया है।
इस फिल्म के निर्माण का जिम्मा राकेश रोशन ने लिया है। लिहाजा, फैंस को अब इस फिल्म से काफी उम्मीदे हैं। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी और लगातार 3 महीने तक चलेगी। यमी गौतम से पहले इस फिल्म से करीना कपूर और परिणीति चोपड़ा का नाम जोड़ा जा रहा था।
LOOKS: 'बागी' में टाईगर श्राफ = ऋतिक की बॉडी
खैर, यमी की यह पहली सोलो बिग बजट फिल्म होगी। इससे पहले हमने यमी को बदलापुर, एक्शन जैक्सन और विकी डोनर जैसी फिल्मों में देखा है। लिहाजा, कोई शक नहीं कि यमी के लिए यह फिल्म काफी अहम होगी।
काबिल एक थ्रिलर लव स्टोरी है। कुछ दिनों अफवाह थी कि फिल्म में सनी लियोन का एक आइटम नंबर भी होने वाला है। बहरहाल, यहां देखें ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications

