यामी गौतम ने शेयर की Wedding Pics - आयुष्मान - विक्रांत ने कहा राधे मां, कंगना ने बुलाया देवी
यामी गौतम ने अपनी फिल्म उरी - द सर्जिकल स्ट्राईक के डायरेक्टर आदित्य धर के साथ अपनी शादी की तस्वीर शेयर जब ये अनाउंसमेंट किया तो हर कोई चौंक गया। दोनों की डेटिंग की खबरों की किसी को खबर नहीं थी। अब यामी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी से कुछ और तस्वीरें शेयर की।
Recommended Video
उनकी तस्वीर देख उन्हें ढेरों बधाईयां मिलीं और उनके बॉलीवुड के दोस्तों ने उनकी खूबसूरती के तारीफों के पुल बांधे। लेकिन दोस्त तो दोस्त होते हैं। यामी के को स्टार्स आयुष्मान खुराना और विक्रांत मसीह ने उनकी तस्वीर पर मज़ेदार कमेंट्स किए।

यामी ने शादी के पहले और बाद की रस्मों की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें डालीं। इन तस्वीरों को देखते ही आयुष्मान खुराना और विक्रांत मसीह को राधे मां की याद आई तो कंगना रनौत उनकी खूबसूरती के ही कसीदे पढ़ती दिखीं।

विक्रांत मसीह ने कहा राधे मां
यामी की इस प्यारी सी तस्वीर पर कमेंट करते हुए विक्रांत मसीह ने लिखा कि वो इस तस्वीर में बिल्कुल राधे मां लग रही हैं। एकदम पवित्र और दैव्य। विक्रांत मसीह और यामी गौतम पिछले साल नेटफ्लिक्स फिल्म गिन्नी वेड्स सन्नी में साथ दिखे थे।

आयुष्मान खुराना
वहीं आयुष्मान खुराना ने भी उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा - पूरी जय माता दी वाली फीलिंग आ रही है। क्या आप दोनों साथ में ज्वाला जी गए थे। गौरतलब है कि यामी गौतम ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत आयुष्मान खुराना के साथ विकी डोनर में की थी। इसके बाद वो आयुष्मान के साथ बाला में भी दिखाई दीं।

कंगना रनौत
कंगना रनौत ने यामी की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा - एक पहाड़ी दुल्हन सबसे ज़्यादा खूबसूरत होती है। वो सच में बिल्कुल पवित्र दिखती है, किसी देवी की तरह।

की ज़मीन से जुड़े रहने की तारीफ
कंगना ने यामी की एक तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा - जब आप ज़मीन से जुड़ रहते हैं और अपने संस्कारों को नहीं छोड़ते हैं, अपनी परंपराओं का साथ देते हैं तो ये आपको ऐसा सुकून और मज़बूती देता है कि उसकी चमक आपके चेहरे पर दिखती है।

दुल्हन की तारीफों के पुल
वहीं दुलहन की तारीफों के पुल बांधते हुए कंगना रनौत ने लिखा - एक हंसती मुस्कुराती दुल्हन से खूबसूरत कुछ भी नहीं होता है।

ऊरी को स्टार ने दी बधाई
यामी गौतम की उरी को - स्टार कीर्ति कुल्हाड़ी ने भी उन्हें इस मौके पर बधाई दी और आने वाले जीवन के लिए ढेर सारी खुशियों की दुआएं दीं।

गृह प्रवेश
गृह प्रवेश के बाद यामी गौतम, शादी की रस्में निभाते हुए।

उरी से कर रहे डेट
यामी गौतम और आदित्य धर एक दूसरे को ऊरी के समय से डेट कर रहे हैं। आदित्य ने उरी के साथ अपना फिल्म डेब्यू किया था और इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड भी मिला।


Click it and Unblock the Notifications