6 महीने पहले मां बनी इस हसीना ने शेयर किया मदरहुड एक्सपीरियंस, बोलीं- मुझे अपनी लाइफ ब्लर लगती है...

Yami Gautam Shares Her Motherhood Experience: यामी गौतम बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन इन दिनों वह अपना मदरहुड पीरियड इंजॉय कर रही है। तकरीबन 6 महीने पहले ही उन्होंने बेटे वेदविद को जन्म दिया। अब बच्चा हो जाने के बाद पहली बार एक्ट्रेस ने खुलकर बात की है।
मई 2024 में यामी गौतम ने अपने बेटे को जन्म दिया था। लेकिन अब हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि "मुझे अभी भी कई बार विश्वास नहीं होता है कि मैं एक मां बन चुकी हूं। खासकर तब जब मैं किसी और से बात करते हुए वेदविद को अपना बेटा बुलाती हूं।"
यामी गौतम ने आगे बात करते हुए बताया कि यही वक्त होता है जब आप यह बात जोर से सभी के सामने रखते हो। एक्ट्रेस के मुताबिक बच्चा हो जाने के बाद में उनकी जिंदगी पूरी तरीके से बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि "मुझे बहुत अच्छे से याद है कि अस्पताल से जिस दिन में घर पर आई थी सभी मेरे बच्चे को देखने के लिए बेकरार थे। जैसा कि हर एक परिवार में होता ही है।"
यामी गौतम ने आगे बात करते हुए बताया कि "मैं एक पल के लिए आदित्य के साथ में बैठी थी और मैंने उनको कहा कि मेरी इस पल के पहले की जिंदगी मुझे ब्लर सी नजर आ रही है। आप सिर्फ एक बच्चे को जन्म नहीं देते हो बल्कि खुद को भी एक नया जन्म देते हो।"
यामी गौतम ने बताया कि इमोशनल से लेकर फिजिकल और दिमागी तौर पर भी काफी कुछ बदल गया है। एक्ट्रेस के मुताबिक उनकी मां बच्चे का ध्यान रखने में उनकी खूब मदद भी करती है। एक्ट्रेस ने बताया कि आप कितनी भी पढ़ाई कर लो लेकिन आपके बच्चे के जन्म के लिए वह सीख कुछ भी नहीं दे सकता है।
एक्ट्रेस ने बताया कि वह रोजाना अपने बेटे से कुछ ना कुछ नया सीखती हैं। यामी गौतम ने अपने बच्चे और पति आदित्य धर के कनेक्शन को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि आदित्य बहुत अच्छे पिता है, बर्प एक्सपर्ट भी है और वेदविद उनसे बहुत प्यार भी करता है। आदित्य को देखकर वह एकदम खिल उठता है और उनकी गोदी में कूद जाता है।" बता दें कि यामी गौतम और आदित्य की शादी 4 जून 2021 में हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications