'दसवीं' देखने के बाद यामी गौतम के परिवार ने दिया ऐसा रिएक्शन, एक्ट्रेस बोलीं- किक मिलती है

By Filmibeat Desk

यामी गौतम धर ने अपनी हालिया रिलीज़ दसवीं पर कहा कि एक एक्टर के रूप में मुझे कुछ अलग करने से किक मिलती हैं।दसवीं में उनकी जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ ही उनकी जीत का सिलसिला भी जारी है। क्योंकि इससे पहले रिलीज हुई उनकी फिल्म ए थर्सडे' में दर्शकों और आलोचकों ने यामी को शानदार तीरके से एक स्तरित किरदार पेश करने के लिए बहुत सराहा था।

कह सकते हैं कि यामी का करियर ग्राफ केवल उनके चूज किए हुए प्रोजेक्ट्स की वजह से ही तेजी से आगे बढ़ रहा है।दसवीं के लिए यामी को उनके परिवार और दोस्तों से मिलने वाला फीडबैक उनके लिए बेहद खास था। इस बारे में बात करते हुए यामी ने कहा, "मुझे फिल्म में एक हरियाणवी पुलिस वाले की भूमिका निभाने में बहुत मज़ा आया और मैं अपने प्रदर्शन के लिए मिली शुरुआती प्रतिक्रिया से खुश हूं।

Yami gautam,

मेरे परिवार, मेरी टीम और कुछ दोस्त, जो हमेशा मेरे साथ अपनी राय के बारे में ईमानदार रहते हैं। इस फिल्म को कुछ दिन पहले देखा और मुझे खुशी है कि वो पूरी फिल्म में मेरे किरदार से मजबूती से जुड़ पाए हैं। अब मैं यह सुनने के लिए उत्साहित हूं कि दर्शकों का इसके बारे में क्या कहना है। मैंने कुछ बहुत अलग करने की कोशिश की है और एक अभिनेता के रूप में, मुझे ऐसा करने से किक मिलती है।

यामी गौतम के करियर में यह पहली बार है, जब उन्होंने दसवीं में पुलिस की भूमिका को रूढ़ियों को तोड़ने की उम्मीद के साथ निभाया है। इतना ही नहीं निर्देशक, तुषार जलोटा ने ऑन रिकॉर्ड इस बात को माना है कि कैसे यामी इस भूमिका के लिए उनकी पहली और एकमात्र पसंद थी।बता दें कि यामी गौतम के पास आने वाले दिनों में OMG2, धूम धाम और कुछ और ऐसे एक्साइटिंग प्रोजेक्ट्स है जिनकी घोषणा अब तक नही हुई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X