LEAKED: इस सुपरस्टार की आने वाली फिल्म का फर्स्ट लुक हो रहा है वायरस, हर फिल्म में मरने का रिकॉर्ड!
बत्ती गुल मीटर चालू से शाहिद कपूर की एक तस्वीर कल से वायरल हो रही थी। अब फिल्म से यामी गौतम का पहला लुक भी लीक हो चुका है और तेज़ी से वायरल हो रहा है। यामी फिल्म में एक वकील की भूमिका निभा रही हैं और उसी पोशाक मेें नज़र आ रही हैं।
वैसे ये पहली ए लिस्ट फिल्म होगी जहां, यामी गौतम मरेंगी नहीं। कम से कम कयास तो यही हैं कि उनका किरदार फिल्म में काफी महत्तवपूर्ण है। फिल्म में यामी के अलावा श्रद्धा कपूर भी नज़र आएंगी।

फिल्म बिजली चोरी की समस्या पर बनी है और इसे डायरेक्ट कर रहे हैं टॉयलेट एक प्रेम कथा के डायरेक्टर श्रीनारायण सिंह। गौरतलब है कि रूस्तम के लेखक विपुल रावल ने सिद्धार्थ - गरिमा और श्रीनारायण सिंह पर इस फिल्म के लिए कॉपीराइट और बदसलूकी का केस ठोंक दिया है।
पिछली बार भी प्रतीक शर्मा नाम के फिल्ममेकर ने सिद्धार्थ - गरिमा पर आरोप लगाया था कि उनकी फिल्म गुटर गुन गुन और टॉयलेट एक प्रेम कथा एक जैसी फिल्में हैं।
[मुझे पता है कि मेरी ये फिल्म चलेगी ही नहीं, SUPERFLOP होगी!]
फिल्म में शाहिद कपूर और यामी गौतम पहली बार एक साथ नज़र आएंगे। बॉलीवुड की कुछ और आने वाले जोड़ियों पर पहले से ही हमारी नज़र है -


Click it and Unblock the Notifications
