..................... Yami Gautam's Instagram account hacked? Told this thing by tweeting! यामी गौतम का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक? ट्वीट कर बताई ये बात! - Hindi Filmibeat

यामी गौतम का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक? ट्वीट कर बताई ये बात!

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम इस वक्त चर्चा में हैं और इसकी वजह साइबर क्राइम, दरअसल उनका इंस्टाग्राम हैक कर लिया गया है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है और फैंस को सूचित किया कि वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट तक पहुंचने में असमर्थ हैं। उसने यह भी कहा कि उसकी प्रोफ़ाइल 'शायद हैक' है। इसके बाद से लगातार लोग उनको लेकर ट्वीट कर रहे हैं ये अपील कर रहे हैं कि उनका एकाउंट सही किया जाए।

यामी गौतम ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, "नमस्ते, यह आप सभी को सूचित करने के लिए है कि मैं कल से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट तक पहुंचने में असमर्थ हूं, शायद यह हैक हो गया है। हम इसे जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं।

yami gautam, यामी गौतम

इस बीच, अगर मेरे खाते के माध्यम से कोई असामान्य गतिविधि होती है, तो कृपया इसके बारे में अवगत रहें। शुक्रिया!" सभी जानते हैं कि उरी एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा एक्टिव रहतीं हैं और आए दिन उनके पोस्ट और तस्वीरें सामने आ ही जाती हैं।

यही कारण है कि इंस्टाग्राम पर यामी की बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनका लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट 2 दिन पहले का था, जिसमें उन्होंने अपनी अगली फिल्म का एक गाना शेयर किया था।

यामी गौतम कुछ दिनों पहले अपनी शादी को लेकर चर्चा में आईं थीं। उन्होने उरी के डायरेक्टर आदित्य धर को अपना जीवनसाथी बनाया है। उरी में यामी गौतम ने उनके साथ काम किया था और तभी से दोनों का रिश्ता सामने आया था। वर्कफ्रंट पर वो अपने कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X