यामी गौतम ने कैमियो और छोटे किरदारों पर कही बड़ी बात, इसलिए ऋतिक की 'काबिल' कर हुई थीं खुश

Yami Gautam

यामी गौतम बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उनके द्वारा की गई कई फिल्मों को और खासकर उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है। पिछले दिनों यामी गौतम ने कैमियो और फिल्मों में छोटे किरदारों को लेकर बात की। एक न्यूज़ पोर्टल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कई खुलासे किए हैं।

यामी गौतम ने साथ ही बॉलीवुड और हॉलीवुड की तुलना पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने बताया कि उन्हें कई बार छोटे किरदार निभाने के लिए दिया गया। उन्होंने कहा कि, ऋतिक रोशन स्टारर 'काबिल' में उनका किरदार तुलनात्मक रूप से छोटा था लेकिन वो इस फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद खुश थीं। फिल्म में एक्टिंग के लिए उनकी काफी तारीफ भी हुई थी।

विस्तार से बताते हुए यामी गौतम ने कहा कि, लोगों को इन चीजों को पश्चिम देशों से सीखना चाहिए। हॉलीवुड में बड़े से बड़े स्टार भी अपने छोटे किरदार को निभाने में झिझकते या शर्माते नहीं हैं। उन्हें इन चीजों की परवाह नहीं होती है। वो आते हैं, अपना अच्छा काम करते हैं और चले जाते हैं। लेकिन, हम इसे बहुत बड़ी बात बना देते हैं।

Galatta Plus से बात करते हुए यामी गौतम ने आगे कहा कि, उनके पति आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'बाला' उनके करियर की अहम फिल्में हैं। इन फिल्मों में भी यामी गौतम के काम को काफी पसंद किया गया था।

वर्क फ्रंट की बात करें तो यामी गौतम अनिरुद्ध रॉय चौधरी की फिल्म 'लॉस्ट' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो कोलकाता बेस्ड पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगी। साथ ही यामी गौतम 'ओएमजी: ओह माई गॉड 2' में भी दिखेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X