..................... नेपोटिज्म और साउथ vs बॉलीवुड पर बोलीं यामी गौतम- 'जो हुआ वो हुआ, अब बदलाव हो रहा है' | Yami Gautam reacts on nepotism and south vs Bollywood, says, I feel that change is definitely happening now - Hindi Filmibeat

नेपोटिज्म और साउथ vs बॉलीवुड पर बोलीं Yami Gautam- 'जो हुआ वो हुआ, अब बदलाव हो रहा है'

yami-gautam-reacts-on-nepotism-in-bollywood-says-i-feel-that-change-is-definitely-happening-now

बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर पिछले कुछ सालों में काफी बातें हो चुकी हैं। हर कलाकार ने इस पर अपनी बात सामने रखी है। वहीं, बीते दिन एक्ट्रेस यामी गौतम [Yami Gautam] ने भी फैंस के सवालों का जवाब देते हुए नेपोटिज्म पर टिप्पणी दी है।

यामी गौतम ने ट्विटर पर फैंस के साथ Ask Me सेशन रखा था, जहां उन्होंने फैंस से अलग अलग विषय पर काफी बातें कीं। एक फैन द्वारा नेपोटिज्म पर सवाल किये जाने पर अभिनेत्री ने कहा, "अतीत में जो हुआ वह हो गया! हमें अब आज पर फोकस करना चाहिए, बिना यह परवाह किये कि कौन किस बैकग्राउंड से आ रहा है.. ताकि हम शानदार टैलेंट और फिल्मों के साथ इस जगह को और बेहतर बना सकें। और मुझे लगता है कि बदलाव अब निश्चित रूप से हो रहा है।"

वहीं, एक अन्य फैन द्वारा बॉलीवुड vs साउथ पर सवाल किये जाने पर एक्ट्रेस ने कहा, कोई कंपिटिशन नहीं है। कोई भी उद्योग जो अच्छा प्रदर्शन कर रहा है वह अंततः भारतीय सिनेमा के लिए बहुत अच्छा है। हिंदी फिल्मों को बेहतर पटकथाओं, अच्छे अभिनेताओं, विभिन्न विषय, कहानियों आदि में अधिक समय लगाने की जरूरत है। हम यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करेंगे कि दर्शकों को खुशी दे सकें।"

फिल्मों की बात करें तो यामी जल्द ही फिल्म 'लॉस्ट' में दिखने वाली हैं, जो कि एक इमोशनल थ्रिलर होगी। इसके अलावा ओह माय गॉड 2 और चोर निकल के भागा जैसी फिल्में भी रिलीज के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X