किस्सा KISS का: किस करना है पर सबको नहीं...केवल उससे जिससे अफेयर नहीं!
[गपशप] यामी गौतम और पुलकित सम्राट के बीच जो भी चल रहा है उसके बारे में साफ साफ बात ना करके इन दोनों सबको पूरा मौका दे दिया उन बातों को सामने लाने का जो सच भी हो सकती हैं और झूठ भी।
[प्लान बनाते रह गए सलमान - श्वेता...इधर अफेयर, तलाक, शादी सब सेट!]
ताज़ा खबरों की मानें तो पुलिकत सम्राट और यामी गौतम के बीच एक अनोखी सी लिपलॉक पॉलिसी है। हुआ यूं कि पुलकित ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म सनम रे के लिए एक लिपलॉक यामी के साथ दिया। लेकिन यही लिपलॉक फिल्म की दूसरी हीरोइन उर्वशी रौतेला के साथ करना था तो उन्होंने साफ मना कर दिया।
ACTION REPLAY
यामी गौतम ने भी कुछ ऐसा ही किया। हाल ही में आयुष्मान खुराना के साथ एक म्यूज़िक वीडियो शूट किया। इसके लिए उन्हें एक लिपलॉक देने को कहा गया। यामी ने झट से मना कर दिया। और ये घटना उस लिपलॉक सीन के बाद की है जो उन्होंने पुलकित के साथ दिया।
तो किस का किस्सा बस इतना है कि यामी और पुलकित के बीच कुछ नहीं है (यामी के हिसाब से) लेकिन वो बस लिपलॉक एक दूसरे के साथ ही करेंगे। हालांकि ये सब केवल अफवाह है लेकिन जानिए बॉलीवुड की ऐसी कितनी अफवाहें शादी में बदल चुकी हैं -


Click it and Unblock the Notifications


