..................... Yami Gautam Pooja during shooting, Pictures goes viral! लॉस्ट शूटिंग के बीच यामी गौतम ने दक्षिणेश्वर और काली बाड़ी मंदिर में पूजा की! - Hindi Filmibeat

लॉस्ट शूटिंग के बीच यामी गौतम ने दक्षिणेश्वर और काली बाड़ी मंदिर में पूजा की!

By Filmibeat Desk

यामी गौतम का साल पावर पैक्ड चल रहा है। यामी के भूत पुलिस में प्रदर्शन को काफी वाहवाही मिल रही है, अभिनेत्री ने हाल ही में लॉस्ट के लिए शूटिंग शेड्यूल पूरा किया। कोलकाता में फिल्माये गए इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा में यामी एक क्राइम रिपोर्टर के रूप में नजर आएंगी। फिल्म के अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच, स्टार ने शहर के पवित्र मंदिरों में पूजा करने के लिए समय निकाला। इस साल एक के बाद एक रिलीज होने वाली फिल्मो के लिए यामी ने देवी का आशीर्वाद लेने के लिए कोलकाता के दक्षिणेश्वर मंदिर और काली बाड़ी मंदिर का दौरा किया।

सूत्र ने खुलासा किया, "यामी का 'शक्ति पीठ' और मंदिरों में जाने में दृढ़ विश्वास है, और हमेशा अपने व्यस्त कैलेंडर के बावजूद उनकी पूजा करना सुनिश्चित करती है।

yami gautam, यामी गौतम

Recommended Video

Yami Gautam पति Aditya Dhar संग पहुंची पौधे खरीदने ; Watch video | FilmiBeat

अभिनेत्री ने सुबह जल्दी दोनों मंदिरों में जाने का फैसला किया क्योंकि वे स्थानीय लोगों और उनकी टीम के शूटिंग शेड्यूल को कोई दिक्कत में डालना नहीं चाहती थी।"

लॉस्ट का निर्देशन अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने किया है और मुख्य भूमिका में यामी के साथ, फिल्म मीडिया अखंडता के बारे में बात करेगी। बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्री की लिए आठ फिल्मे कतार में हैं।

इस बीच, यामी ने पहले ही लॉस्ट, दसवी और ए थर्सडे को पूरा कर लिया है और ओएमजी 2, चोर निकल के भागा और धूम धाम पर काम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X