फिल्मफेयर 2020- बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट नहीं हुईं यामी गौतम, सोशल मीडिया पर शेयर किया बयान

By Staff

फिल्मफेयर अवार्ड्स 2020 की घोषणा होते ही लोगों ने अवार्ड शो और आयोजकों को जमकर लताड़ा। लोगों का मानना है कि इस साल कई बेहतरीन फिल्मों को अनदेखा किया गया, जैसे कि सुपर 30, केसरी, मणिकर्णिका आदि। वहीं आलिया भट्ट को गली बॉय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब देना भी लोगों को रास नहीं आया। जबकि नॉमिनेशन में रानी मुखर्जी, कंगना रनौत जैसी एक्ट्रेस शामिल थीं।

बहरहाल, इन सबके बीच सिनेमाप्रेमियों का एक वर्ग 'बाला' एक्ट्रेस यामी गौतम के समर्थन में भी आवाज़ लगा रहा है। फिल्म में यामी को अपने किरदार के लिए काफी सराहा गया था, लेकिन फिल्मफेयर अवार्ड्स में उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस की श्रेणी में नॉमिनेट तक नहीं किया गया।

Yami Gautam

इस मामले पर अब एक्ट्रेस यामी गौतम ने सोशल मीडिया पर एक ओपन लेटर शेयर किया है। यामी ने लिखा- 'फिल्म बाला के लिए मुझे नामांकित ना किए जाने से जुड़े अनगनित मैसेज की वजह से मैं अपना पक्ष रखने के लिए बाधित महसूस कर रही हूं। ईमानदारी से कहूं तो एक पुरस्कार जीतने की उपलब्धि आत्मविश्वास को और मजबूत करता है, लेकिन इससे भी अधिक नामांकन अपने में आपकी मेहनत और काबिलियत के प्रति प्यार और सम्मान के स्वरूप होता है। सम्मानीय जूरी इस इंटस्ट्री के कुछ वरिष्ठ सदस्यों में से एक हैं जिन्होंने सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसलिए मैं पूरी इज्जत से उनके सोच को स्वीकार करूंगी।'

View this post on Instagram

Something I wish to share :)

A post shared by Yami Gautam (@yamigautam) on

गौरतलब है कि 2019 में यामी गौतम उरी और बाला जैसी उम्दा फिल्मों में नजर आई थीं। दोनों फिल्मों में उनके किरदार को तारीफ मिली थी। लेकिन फिल्मफेयर अवार्ड्स में उन्हें नॉमिनेशन नहीं दिया गया, जिससे फैंस नाराज़ हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X