..................... यामी गौतम ने रचाई उरी डायरेक्टर आदित्य धर के साथ शादी, शेयर की वेडिंग की पहली फोटो | Yami gautam Marriage: Yami gautam Aditya Dhar tied the knot in an intimate ceremony Watch First wedding Photos - Hindi Filmibeat

यामी गौतम ने रचाई उरी डायरेक्टर आदित्य धर के साथ शादी, शेयर की वेडिंग की पहली फोटो

काबिल फेम यामी गौतम ने शादी कर ली है। अचानक शादी की खबरों पर शायद फैंस को यकीन न हो लेकिन एक्ट्रेस यामी गौतम ने सीक्रेट शादी की। यामी गौतम ने आदित्य धर के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। पति के साथ यामी गौतम की खूबसूरत शादी की फोटो सामने आ चुकी हैं।

शादी की पहली फोटो यामी गौतम की सामने आ चुकी है। इस फोटो में वह पति के साथ नजर आ रही हैं। लाल जोड़े में वह प्यारी लग रही है। यामी गौतम ने फैंस के साथ इस गुड न्यूज को शेयर किया। लेकिन यामी गौतम की अचानक शादी की खबरों को सुन फैंस को अचंभा हुआ।

Yami gautam

यामी गौतम ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, तुम्हारी रौशनी में मैंने प्यार के बारे में सीखा- रुमी। परिवार के आशीर्वाद के साथ मैंने ये अचानक शादी आज रचाई। प्राइवेट सेरेमनी में मेरे परिवार के लोग शामिल हुए। हमने इस खुशी के अवसर को परिवार के साथ मनाया। इस नई जर्नी के लिए आप सभी के आशीर्वाद की जरूरत होगी- यामी और आदित्य।

शादी की खबरों के बीच यामी गौतम ट्विटर पर ट्रेंड भी होने लगी। यामी के फैंस उन्हें शुभकामनाएं देने लगे। उनकी शादी की फोटोज वायरल होने लगीं।

कौन हैं आदित्य धर

कौन हैं आदित्य धर

आदित्य धर निर्देशक, राइटर हैं जिन्हें उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए जाना जाता है। इस फिल्म ने ढेरों अवॉर्ड झटके।

नेशनल विनिंग हैं आदित्य धर

नेशनल विनिंग हैं आदित्य धर

आदित्य धर ने उरी फिल्म से डायरेक्शन के क्षेत्र में डेब्यू किया। उरी फिल्म के आदित्य धर को बेस्ट डायरेक्टर नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2019 से नवाजा गया।

 द इमोर्टल अश्वत्थामा लेकर आ रहें आदित्य धर

द इमोर्टल अश्वत्थामा लेकर आ रहें आदित्य धर

विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म द इमोर्टल अश्वत्थामा को भी आदित्य धर ही लेकर आ रहे हैं। इसका लेखन और निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं।

यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म

यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म

यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस है। जिसमें सैफ अली खान, फातिमा सना शेक और जैकलीन फर्नांडिस समेत कई स्टार नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X