..................... यामी गौतम ने शाहरुख खान और उनकी फिल्म को लेकर किया मजेदार खुलासा...Yami Gautam made a funny disclosure about Shah Rukh Khan and his film - Hindi Filmibeat

यामी गौतम ने शाहरुख खान और उनकी फिल्म को लेकर किया मजेदार खुलासा

yami

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम इन दिनों अपनी फिल्म लॉस्ट को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक जब से सामने आया फैंस को फिल्म रिलीज का इंतजार है। यामी भी अपनी फिल्म को सफल बनाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रही हैं, अभी से ही प्रमोशन में व्यस्त हैं और इसी दौरान एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान उनको कुछ खास बातों को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दी।

इस बात में कोई दोराह नहीं है कि, यामी गौतम बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली और पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस से जब मीडिया वालों ने पूछा, उन्होंने थ्रिलर फिल्में कब देखना शुरू कीं और अगर उन्हें अपनी देखी पहली थ्रिलर फिल्म याद है तो एक्ट्रेस ने सबसे पहले शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर का जिक्र किया, उन्होंने मजेदार खुलासा करते हुए शाहरुख खान की फिल्म को थ्रिलर का टैग दिया।

अभिनेत्री ने आगे कहा, "हां! तो मेरा मतलब है कि 90 के दशक का बच्चा होने के नाते हम सभी शाहरुख की बाजीगर देखते थे। मुझे लगता है कि एक दर्शक के रूप में यह कुछ भी मानवीय है, कुछ भी जो जिज्ञासा से संबंधित है और आपको अपनी सीटों के किनारे पर रखता है, आपको रोमांचित रखता है। मुझे लगता है कि थ्रिलर फिल्में देखने से ज्यादा मुझे डरावनी फिल्में देखना पसंद था। वह रोमांचकारी होती हैं।"

इस इंटरव्यू के दौरान यामी गौतम ने कई सारी बातें फिल्मी करियर और मनोरंजन जगत को लेकर भी की। इंटरव्यू के दौरान यामी से 'कैमियो' और 'छोटी भूमिकाओं' को लेकर उनके हालिया बयानों के बारे में पूछा गया। इस पर अभिनेत्री ने बात करते हुए कहा कि जिसको जो ठीक लगे वह वही लिख देता है बैसे ऐसा कुछ ज्यादा बड़ी बात होती नहीं हैं।

खैर एक्ट्रेस की वर्कफ्रंट की बात करें तो लॉस्ट के बाद यामी गौतम के पास पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार के साथ ओह माय गॉड 2, प्रतीक गांधी के साथ धूम धाम और सनी कौशल के साथ चोर निकल के भाग जैसी फिल्में हैं। फैंस तो यामी गौतम को बड़े पर्दे पर देखना हमेशा ही पसंद करते हैं, दर्शकों को यामी की सादगी काफी पसंद हैं।

Read more about: yami gautam yami gautam career
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X