OMg! यमी गौतम पर लट्टू हैं वरूण धवन

'बदलापुर' को-स्टार्स वरूण धवन और यमी गौतम आजकल काफी उत्साहित लग रहे हैं। और हो भी क्यों न..20 फरवरी को रिलीज होने वाली उनकी फिल्म बदलापुर के ट्रेलर को काफी सराहा जा रहा है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी दोनों एक दूसरे की तारीफ करते नहीं थक रहे थे। कुछ दिनों पहले जहां वरूण ने कहा था कि उनकी पत्नी को यमी जैसी होनी चाहिए, वहीं हाल में उन्होंने कहा कि यमी बिना मेकअप के भी काफी खूबसूरत दिखती हैं।

वरुण धवन का कहना है कि यमी गौतम उन चंद बॉलीवुड एक्ट्रेसस में शामिल हैं, जो बिना मेकअप के भी काफी खूबसूरत लगती हैं। बदलापुर के अनुभव को बांटते हुए वरूण ने कहा कि 'यमी न सिर्फ बहुत प्यारी लड़की है बल्कि एक अच्छी अभिनेत्री भी है। वह बेहद खूबसूरत हैं।'

आपको बता दें, श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म बदलापुर में वरुण और यमी साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में वरुण पहली बार अपनी चॉकलेटी छवि से निकलकर एक गंभीर किरदार निभा रहे हैं। लिहाजा, इसके लिए उन्होंने राघवन को धन्यवाद दिया कि उन्हें बदलापुर जैसी फिल्म में काम करने का मौका मिला।

फिल्म के बारे में वरुण ने कहा, 'यह काफी अलग किरदार है, क्योंकि मैं असल जीवन में रघु (फिल्म का किरदार) जैसा नहीं हूं। तो एक्टर होने के नाते यह मेरे लिए काफी मुश्किल था। श्रीराम जैसे निर्देशक की मदद के बिना मैं इस तरह की फिल्म कर ही नहीं सकता था। उन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया।'

वहीं, जब यमी गौतम से मिलने की बात आई तो, एक अंग्रेजी अखबार को इंटरव्यू देते हुए वरूण ने कहा कि सच तो यह है कि शूटिंग के साथ मुझे यमी के प्रति एक लगाव सा हो गया है। इसीलिए मुझे लगता है कि मेरी पत्नी को यमी गौतम जैसी होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X