ज्वेलरी वीक में रैंप पर उतरेंगी लारा, चित्रांगदा और यामी

बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता, चित्रांगदा सिंह और यामी गौतम इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी वीक (आईआईजेडब्ल्यू) में अपना जोश और मोहकता को बिखेरने वाली हैं। ये सभी यहां विभिन्न ब्रांड को प्रभावशाली ढंग से पेश करने के लिए रैंप पर उतरेंगी। इन तीनों अभिनेत्री को शुक्रवार की शाम एक कार्यक्रम में एक साथ देखा गया था।

लारा रैंप पर बिरधीचंद घनश्यामदास ज्वेलर्स के आभूषणों को, जबकि चित्रांगदा हजूरीलाल ज्वेलर्स और यामी नजराना ज्वेलरी ब्रांड के आभूषणों को पहनकर रैंप पर जलवा बिखेरेंगी।

फिल्म 'विकी डोनर' की मुख्य अभिनेत्री यामी गौतम रैंप पर मोहक अंदाज में लाल बेल्ट के साथ एक काली गाउन में दिखेंगी और वह अपने गले और कानों में हीरे के आभूषण भी पहनेंगी।

पंसदीदा ज्वेलरी के बारे में पूछे जाने पर यामी ने कहा, "मैं एक नग वाले आभूषण की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। मैं नजराने के संग्रह से बहुत प्यार करती हूं, क्योंकि पहले तो इसका नाम बहुत प्यारा है और फिर यह कि ये किसी भी अवसर पर पहने जा सकते हैं।"

लारा बिरधीचंद घनश्यालदास ज्वेलर्स द्वारा तैयार राजशाही आभूषणों में दिखेंगी। मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली लारा को चमकते हुए भारी आभूषण में देखा जाएगा, जो कि जयपुर के प्रसिद्ध आमेर किले से प्रेरित है।

लारा ने कहा कि वह बहुत ही आनंद के साथ रैंप पर उतरेंगी।

इसके अलावा चित्रांगदा हजूरीलाल ब्रांड के पांरपरिक आभूषणों के साथ एक भारी लाल लहंगे में दिखाई देंगी। हजूरीलाल ब्रांड के आभूषण सोने, कुंदन, मोती और रंगीन पत्थर से जड़े हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X