''ऋतिक रोशन के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं....''
[बॉलीवुड न्यूज] ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' आजकल काफी सुर्खियों में है। हो भी क्यों न.. आखिरकार फिल्म की एक्ट्रेस फाइनल हो गई है। बता दें, संजय गुप्ता के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में यमी गौतम को लॉक किया गया है।
यमी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि मैं ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर करने की बात से काफी उत्साहित भी हूं.. और नर्वस भी। ऋतिक बहुत बड़े स्टार हैं। यह मेरे लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं।
RUMOUR: सलमान नहीं तो क्या.. इस एक्ट्रेस को ऋतिक का मिलेगा साथ!
यमी ने कहा कि ऋतिक रोशन की फिल्मों ने मुझे हमेशा कुछ सिखाया है, लिहाजा मुझे उम्मीद है कि काबिल में उनके साथ काम करना काफी अच्छा रहेगा। फिल्म के बारे में पूछने पर यमी ने कहा कि, फिल्म में मेरा किरदार काफी अहम है.. यह सिर्फ गानों से भरी फिल्म नहीं।
इस फिल्म के निर्माण का जिम्मा राकेश रोशन ने लिया है। लिहाजा, फैंस को अब इस फिल्म से काफी उम्मीदे हैं। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी और लगातार 3 महीने तक चलेगी। यमी गौतम से पहले इस फिल्म से करीना कपूर और परिणीति चोपड़ा का नाम जोड़ा जा रहा था।
बहरहाल, यहां देखिए ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications

