सरकार 3 के लिए काफी एक्साइटेड हूं : यामी गौतम
काबिल एक्ट्रेस यामी गौतम सरकार 3 में ग्रे शेड कैरेक्टर निभाएंगी। इसके लिए वो काफी एक्साइटेड हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म काबिल अभी रिलीज़ भी नहीं हुई और इसका फायदा उन्हें अभी से ही हो रहा है। जी हां..यामी इसके बाद आपको अमिताभ बच्चन की फिल्म सरकार 3 में नज़र आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में यामी ग्रे शेड कैरेक्टर निभाएंगी, यानी कि पहली बार विलेन के रोल में नज़र आएंगी यामी।

इस बारे में बात करते हुए यामी ने बताया ''मैं पहली बार ग्रे शेड कैरेक्टर प्ले कर रही हूं। इस फिल्म में मैं अपने पिता की मौत का बदला लेती नज़क आऊंगी। मैं अपने इस रोल के लिए काफी एक्साइटेड हूं।''
''शाहरूख खान, सलमान, आमिर.. तीनों सुपरस्टार्स की अपनी अलग स्टाइल है....''
वहीं अमिताभ बच्चन के साथ काम करने पर यामी ने कहा ''अमिताभ सर के साथ काम करना मेरा एक सपना था। उनके साथ काम करने का मौका मिलाना जैसे कोई सपना पूरा हो गया। यह प्रोजेक्ट काफी अहम है।''
फिलहाल यामी काबिल के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रही है। इस फिल्म में उन्होंने एक नेत्रहीन लड़की का किरदार निभाया है।


Click it and Unblock the Notifications