..................... Yami Gautam charged 8 crore for Dhurandhar 2 for few minutes screen time? - Hindi Filmibeat

कुछ मिनट के करोड़ो रुपए.. धुरंधर 2 में यामी गौतम ने ली इतनी फीस, शरमा जाएंगी बड़ी बड़ी हीरोइनें!

Yami Gautam Fees for Dhurandhar 2: आदित्य धर निर्देशित धुरंधर 2 में जब यामी गौतम की एंट्री हुई तो ये हैरान करने वाला नहीं था क्योंकि यीमा गौतम उनकी पत्नी है। इसके पहले उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में भी यामी गौतम नजर आईं थीं और उनका छोटा सा रोल था।

Yami Gautam

लेकिन क्या आप जानते हैं कि धुरंधर 2 में महज कुछ मिनट के रोल के लिए यामी गौतम को कितने पैसे मिले हैं? अगर नहीं तो ये रिपोर्ट आपको हैरान करने वाली है। फिल्म में नर्स के कुछ मिनट के किरदार में दिखने वाली यामी गौतम पर करोड़ों की बारिश हुई है। सफेद कपड़ों में जब वो एंट्री मारती हैं तो थिएटर्स में हर कोई हैरान रह जाता है।

यामी गौतम ने धुरंधर 2 में ली इतनी फीस

रणवीर सिंह की ये ब्लॉकबस्टर अभी भी बवाल काट कर रही है और लगातार कमाई कर रही है। खबरों की मानें तो नर्स का किरदार निभाने के लिए यामी गौतम ने मेकर्स से 8 करोड़ रुपए लिए हैं जो कि इतने छोटे से किरदार के लिए काफी बड़ा रकम है।

कम स्क्रीन टाइम के लिए इतने पैसे चार्ज करने को लेकर यामी गौतम खबरों में है। बड़ी बड़ी हीरोइन एक पूरी फिल्म करने के लिए भी इतने पैसे नहीं लेती हैं। हालांकि ये मेहरबानी यामी पर क्यों हुई है ये बात किसी से छिपी हुई नहीं है। यामी गौतम नर्स के किरदार में काफी शानदार लगीं थीं।

Dhurandhar 2 Budget: कितने पैसों में बनी धुरंधर 2

1500 करोड़ के पास पहुंच चुकी इस फिल्म को बनाने में मेकर्स ने करीब 400 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। धुरंधर ने रिलीज होकर ऐसा धमाका किया था कि लोग कह रहे कि धुरंधर 2 पहले दिन से छप्पर फाड़ कमाई करेगी और वैसा ही हुआ था। रणवीर सिंह के करियर की ये ऐसी फिल्म बन गई है जिसने सबसे ज्यादा कमाई की है। आदित्य धर का भी कहना है कि रणवीर ने करियर की सबसे शानदार परफॉर्मेंस दी है।

Read more about: yami gautam dhurandhar 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X