यामी गौतम-आदित्य धर के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म, रखा अनोखा नाम

Yami Gautam and aditya dhar welcome the child: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस यामी गौतम ने फैन्स को एक बड़ी खुशखबरी दी है। जी हां, एक्ट्रेस मां बन गई हैं उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। 20 मई यानी कि आज उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए फैन्स को बताया है यामी गौतम और आदित्य धर के घर किलकारी गूंजी है। इतना ही नहीं कपल ने अपने बच्चे के नाम की भी घोषणा कर दी है। फैन्स ही किया सितारे ही दोनों को जमकर बधाई देते नजर आ रहे हैं।
बच्चा का ये रखा नाम
कपल ने हाल ही में इस घोषणा के साथ एक बड़ा नोट शेयर किया है साथ ही लंबा कैप्शन भी लिखा है- हम डॉ. भूपेन्द्र अवस्थी और डॉ. रंजना धनु को हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जिनकी निगरानी में हमें इतनी बड़ी खुशी मिली है। हमें माता पिता बनने का सौभाग्य मिला। हम अपने बेटे के उज्जवल भविष्यत की कामना करते हैं। उसकी हर उपलब्धि के साथ, हम इस आशा और विश्वास से भर जाते हैं कि वह हमारे पूरे परिवार के साथ-साथ हमारे प्यारे देश के लिए भी गौरव का प्रतीक बनेगा। बता दें कि कपल ने अपने बेटे का नाम 'Vedavid' रखा है।
गुपचुप रचाई थी शादी
आपको बता दें कि यामी गौतम और आदित्य धर ने 4 जून साल 2021 में कोरोना काल में गुपचुप शादी रचाई थी। वहीं शादी के लगभग 3 साल बाद कपल माता पिता बना है। काम की बात करें तो हाल ही में यामी को फिल्म आर्टिकल 370 में देखा था। इस फिल्म में एक्ट्रेस की बेहतरीन एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था। कम बजट में भी फिल्म ने ताबड़तोड़ कलेक्शन किया था। वहीं अब बच्चे के जन्म के बाद माना जा रहा है कि एक्ट्रेस यामी गौतम काम से थोड़ा ब्रेक लेकर अपने बेटे पर ध्यान देंगी।


Click it and Unblock the Notifications











